{"_id":"5b71ec0442c79264f74d28aa","slug":"dairy-operateors-have-committed-misdeeds-of-the-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक ने बालिका से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालक ने बालिका से किया दुष्कर्म
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
child rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाली तीज से एक दिन पूर्व गाय को रोटी खिलाने गई दस वर्षीय बालिका के साथ 60 वर्षीय डेयरी संचालक ने हैवानियत की सभी सीमाएं पार कर दीं। डेयरी संचालक ने बालिका को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही परिजनों को बताने पर उसकी बहन को मार डालने की धमकी दी।
बालिका ने भय के कारण घटना की जानकारी नहीं दी, लेकिन दुष्कर्म करते वक्त किसी ने क्लिपिंग बना ली। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही खलबली मच गई। पिता ने वीडियो देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी डेयरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार को दोेपहर 12 बजे की है। बताते हैं कि मोहल्ले की दस वर्षीय बालिका रोजाना मोहल्ले की ही एक डेयरी पर दूध लेेने जाती थी। रविवार को बालिका मां के कहने पर गाय को रोटी खिलाने के लिए डेयरी पर पहुंची तो वहां उस समय डेयरी संचालक अकेला ही बैठा था।
विज्ञापन
बालिका को डेयरी में आता देख, उसकी नीयत खराब हो गई। उसने बालिका को अपने पास बुलाया और उसे टीनशेड में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसकी बहन को मार डालेगा।
बच्ची सहमी हुई घर चली आई। डर के कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। सोमवार को इस दुष्कर्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे मोहल्ले के कुछ लड़के देख रहे थे। वहीं पीड़िता के पिता को भी एक परिचित ने वीडियो दिखाई तो उसने बेटी को पहचान लिया। पिता ने सख्ती से पूछा तो बालिका ने सारी घटना को मां को बता दी। घटना सुनकर परिजन सन्न रह गए। पुलिस में भी खलबली मच गई।
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके साथ ही आरोपी डेयरी संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।