{"_id":"629bbf6a85c7d52d753c6ec2","slug":"cyber-thug-blew-25790-rupees-from-head-clerk-s-account-chandausi-news-mbd4303853195","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठग ने प्रधान लिपिक के खाते से उड़ाए 25790 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठग ने प्रधान लिपिक के खाते से उड़ाए 25790 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। हैलो, मैं डीपीआरओ संभल बोल रहा है। आप एसएम इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक ललित कुमार बोल रहे हैं। आपकी बीएलओ में ड्यूटी थी, बूथ पर मतदाताओं की संख्या बताओ। नहीं तो सस्पेंड कर दिए जाओगे। साइबर ठग ने प्रधान लिपिक को धमका कर एटीएम की जानकारी ले ली और खाते से 25790 रुपये उड़ा दिया। मोबाइल पर मैसेज आने पर प्रधान लिपिक को ठगी का एहसास हुआ। तुरंत ही बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया तथा पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली क्षेत्र के गणेश कालोनी निवासी ललित कुमार एसएम इंटर कॉलेज में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार की शाम 4.05 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। मोबाइल पर दूसरी ओर से बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को डीपीआरओ बताया और प्रधान लिपिक से बीते विधान सभा चुनाव को लेकर विद्यालय में बूथों के विषय में जानकारी करने लगा। प्रधान लिपिक द्वारा सोमवार को जानकारी देने की बात कहने पर दूसरी ओर से बात करने वाले ठग ने निलंबित कराने की धमकी दी। तभी आरोपी ने प्रधान लिपिक से एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कर सूचना भरने के लिए कहा। ऐप डाउनलोड करने के दौरान आरोपी ने लिपिक की डिटेल की जानकारी करने को एटीएम स्कैन कर लिया। तभी लिपिक के खाते से 23790 रुपये कटने का मैसेज पहुंचा। इसके अलावा एक-एक हजार रुपये कटने के दो मैसेज और आए। मैसेज देख लिपिक के होश और ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद लिपिक तुरंत संबंधित बैंक पहुंचे और एटीएम कार्ड ब्लाक करा दिया। लिपिक ने घटना जानकारी अपने स्टाक के शिक्षकों को दी। लिपिक ने कोतवाली में पहुंच घटना की तहरीर दी।