{"_id":"5ae4d5f04f1c1b6e098b6d69","slug":"cut-down-neck-of-wife-due-to-illegal-relaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में बाधक पत्नी की गर्दन काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध में बाधक पत्नी की गर्दन काटी
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
मेसरजहां का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंध्ा में बाधक होने और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी पर छुरी से हमला किया। उसकी श्वास नली काट दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर में शुक्रवार की रात को हुई।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छुरी और खून से सने कपड़े कब्जे में लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मायके पक्ष ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सलारपुर निवासी सहादत की शादी 19 फरवरी 2017 को बिलारी थाना क्षेत्र के गांव तेवर खास निवासी मेसरजहां से हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही अवैध संबंधों और दहेज को लेकर कलह शुरू हो गई थी। मैसरजहां छह महीने पहले मायके चली गई थी।
विज्ञापन
सहादत अपने परिजनों को लेकर तेवर खास पहुंचा। इस पर समझदार लोगों ने हस्तक्षेप किया और पंचायत बैठी। पंचायत में माफी मांगने के बाद सहादत मेसरजहां को ससुराल ले गया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मेसरजहां अवैध संबंधों का विरोध करती थी तो वह उसे पीटता था।
ससुराली भी परेशान करते थे। आए दिन होने वाले विवाद से परिवार में कलह रहने लगी। शुक्रवार की रात को मेसरजहां बच्चे के साथ लेटी हुई थी। मौका पाकर आरोपी पति ने छुरी से सांस नली काट दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मायके पक्ष को घटना की जानकारी तब हुई जब सलारपुर के लोगों ने उन्हें फोन पर जानकारी दी।
सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पंचनामा भरने के लिए नायब तहसीलदार पहुंचे। क्षेत्राधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
सीओ सुदेश कुमार ने बताया कि पति सहादत, देवर इकबाल, फरहाद, सास मोबिना, ननद शमां परवीन व एक अन्य महिला गुलिस्तां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, सहादत को गिरफ्तार कर लिया गया है।