{"_id":"59272b0c4f1c1b260c536819","slug":"curruption-officer-comes-in-investigation-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटवाने के लिए राजस्व अफसर ने वसूले 15 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा हटवाने के लिए राजस्व अफसर ने वसूले 15 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 26 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police Line
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जा हटवाने संबंधी एक आदेश का पालन कराने के लिए राजस्व अधिकारी ने पीड़ित पक्ष से पंद्रह हजार रुपये एक दलाल के माध्यम से ले लिए लेकिन जब अवैध कब्जा नहीं हटा तो गुरुवार को मामला चर्चा में आ गया।
पीड़ित के पास लेनदेन के घटनाक्रम का पूरा वीडियो है। इसमें वह चेहरा भी साफ-साफ नजर आ रहा है, जिसके हाथ में राजस्व अधिकारी ने रुपये दिलवाए हैं।
साथ में उस बातचीत के अंश भी हैं जिसमें राजस्व अधिकारी और पीड़ित के बीच घूस के रुपये लेने को लेकर संवाद हुआ है। एक मौका तो ऐसा आया जब राजस्व अधिकारी ने साफ कहा कि वह 20,000 रुपये से कम नहीं लेंगे।
इस पर पीड़ित ने 10,000 में काम करने के लिए मिन्नत की है। इस पर राजस्व अधिकारी ने 15,000 रुपयेे मांगे। यह घटनाक्रम रविवार का है। जब बुधवार तक अवैध कब्जा नहीं हटा तो पीड़ित ने फिर राजस्व अधिकारी से बातचीत की।
विज्ञापन
इसमें पीड़ित ने कहा कि जितने रुपये हमने दिए हैं। उतने में तो हम शासन तक पहुंच जाएंगे। इस पर भी राजस्व अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर घटनाक्रम गुरुवार को शाम जिलाधिकारी के संज्ञान में पहुंच गया है। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि वह पूरे प्रकरण की जांच कराएंगे।
जिस अवैध कब्जे को हटाने की मांग की गई है वह सिरसी नगर पंचायत का है। अवैध कब्जे के मामले में पीड़ित व्यक्ति ने 23 मई को इस मामले में एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें एसडीएम ने नखासा के एसओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं राजस्व अधिकारी को भी अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए हैं।