फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Current started fixing the line without shutdown, death of private lineman

बिना शटडाउन लिए लाइन ठीक करते लगा करंट, निजी लाइनमैन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Current started fixing the line without shutdown, death of private lineman
जुनावई। गुन्नौर के गांव नगलिया में किसान के नलकूप पर बिना शटडाउन लिए बिजली ठीक करते समय निजी लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीएचसी पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के उसका शव लेकर गांव आ गए हैं।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव गोंठना निवासी प्रवेश उर्फ प्रशांत कुमार (30) निजी लाइनमैन के रूप में काम करता था। पड़ोस के गांव निवासी किसान के ट्रांसफार्मर पर बिजली खराब हो गई थी। सोमवार की शाम करीब चार बजे किसान व अन्य लोग प्रशांत को लाइन ठीक कराने ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक जुनावई बिजली घर से शट डाउन लिए बिना ही प्रवेश पोल पर चढ़कर ट्रांसफार्मर की लाइन को ठीक करने लगा। इस दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से प्रवेश झुलसकर जमीन पर आ गिरा। लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण व किसान उसे उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी लेकर पहुंचे। जांच के पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गांव गोंठना से मृतक के परिजन पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के ही शव को गांव ले गए।
विज्ञापन

गांव नगलिया में बिजली की लाइन ठीक करने के लिए कोई शटडाउन नहीं लिया गया था। प्रशांत कुमार हमारे यहां लाइनमैन नहीं था।
योगेश कुमार, एसएसओ बिजलीघर जुनावई।
वृद्धा के साथ रहता था मृतक
जुनावई। पूर्व प्रधान गिरीश यादव ने बताया प्रवेश उर्फ प्रशांत कुमार तीन भाइयों में छोटा था। इसके दोनों बड़े भाई 15 साल पहले घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। पिता की भी पहले ही मौत हो गई है। वह गांव गोंठना स्थित ननिहाल में अपनी वृद्धा मां के साथ रहता था। उसकी मौत से वृद्धा अकेली रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed