फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Current in the tree from 132 KV power line, fire in the hut

132 केवी विद्युत लाइन से पेड़ में उतरा करंट, झोपड़ी में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Current in the tree from 132 KV power line, fire in the hut
धनारी/चंदौसी। थाना क्षेत्र के भागनगर उर्फ मनिहार नगला में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे 132 केवीए विद्युत लाइन के नीचे खड़े पेड़ पर करंट उतर आया। पेड़ से बंधे तीन घरों के केबिल में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे एक झोपड़ी में आग लग गई तथा तीन घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। सूचना से विद्युत अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पेड़ की ऊपर की शाखाओं को कटवा दिया गया है।
विज्ञापन

गांव भागनगर उर्फ मनिहार नगला निवासी रामपाल सिंह के घर के आंगन में खड़े नीम के पेड़ के ऊपर से 132 केवीए की विद्युत लाइन गुजर रही थी। साथ ही घर पास लगे विद्युत पोल से घरों को जाने वाली केबिल भी नीम के पेड़ में बंधे हैं। शनिवार की सुबह दस बजे हवा चलने पर 132 केवीए लाइन से करंट पेड़ पर उतर गया। इसके बाद पेड़ में बंधे घरों को जाने वाले विद्युत केबिल में करंट उतरने से घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए और पेड़ के पास बनी किसान भूरे सिंह की झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखे कपड़े, चारपाई व अन्य सामान जलकर स्वाह हो गए। घरों के जाने वाले विद्युत केबिल में करंट उतरने से रामपाल सिंह के घर का मीटर, पंखा, कूलर सहित अन्य उपकरण, रमेश चंद्र, सोहन लाल, राजेश के घरों में लगे बल्ब फट गए व विद्युत उपकरण फुंक गए। सुरेश की दूध डेयरी में लगा कंप्यूटर सिस्टम फुंक गया। आनन-फानन में लोगों ने धनारी बिजली उपकेंद्र को सूचना दी। सूचना मिलने पर विद्युत अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद अवर अभियंता व लाइनमैन सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए। जानकारी करने के बाद नीम के पेड़ की ऊपरी शाखाओं को कटवा दिया गया। करीब तीन घंटे बाद विद्युत लाइन को सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन

नीम के पेड़ में करंट आया था, क्योंकि पेड़ के 132 केवीए लाइन के नीचे था। इसलिए हवा से पेड़ के हिलने पर हवाई करंट आ गया। जिससे घरों में लगे बिजली के मीटर व अन्य विद्युत उपकरण फुंक गए। उपभोक्ताओं की शिकायत पर जले मीटर बदलवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत कुमार दुबे, उपखंड अधिकारी, धनारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed