फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crowd of student at post office for aadhar card in chandausi

डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को जुटी भीड़, हंगामा, पुलिस ने लाठी दिखाकर दौड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
crowd of student at post office for aadhar card in chandausi
चंदौसी के मुख्य डाकघर की खिड़की पर आधार कार्ड बनवाने को धक्का मुक्की करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : CHANDAUSI
डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को जुटी भीड़, हंगामा, लाठी दिखाकर हटाई भीड़
विज्ञापन

- भीड़ अधिक होने से बनी रही अफरा-तफरी की स्थिति
- पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति सामान्य कराई
- पिछले 20 दिन से छात्र-छात्राएं परेशान, प्रशासन ने नहीं कराई कोई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी। आधार कार्ड बनवाने को शनिवार को बड़ा डाकघर पर सैकड़ों की संख्या में भोर से ही छात्र-छात्राएं एकत्र हो गए। आधार कार्ड विंडो बंद होने पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ अधिक होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई। समझाने पर छात्र नहीं माने, तो पुलिस ने डंडा दिखाकर सख्ती बरती और भीड़ को हटाया। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन आधार कार्ड बनाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रहा है।
शनिवार की सुबह छह बजे से ही सुभाष रोड स्थित बड़ा डाकघर पर सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोग अपना आधार कार्ड बनवाने जा पहुंचे। सुबह साढ़े दस बजे खिड़की खुलने पर लाइन में लगने को लेकर धक्का मुक्की होने लगी। जिससे डाकघर की व्यवस्था बिगड़ती देखकर पोस्ट मास्टर अशोक कुमार ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी डाकघर पर जा पहुंची। पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को कतार में खड़े होने को कहा। आधार कार्ड बनवाने आए लोगों ने पुलिस की बात को अनसुना कर दिया और भीड़ की शक्ल में खिड़की पर जमे रहे। इसके बाद पुलिस ने डाकघर की खिड़की पर जमा भीड़ को लाठी फटकार कर खदेड़ना शुरू किया, तो वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस कर्मियों ने आधार कार्ड बनवाने आए लोगों को समझाबुझा कर कतार में खड़ा कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

एक घंटे सुभाष रोड पर रही जाम की स्थिति
चंदौसी। शनिवार की सुबह 11 बजे मुख्य डाकघर के बाहर सुभाष रोड पर आधार कार्ड बनवाने पहुंचे छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें वहां से बाहर निकाल दिया। इस दौरान सुभाष रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने सड़क पर खड़े लोगों के हटाया, इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ में बेहोश होकर गिर पड़ी युवती
चंदौसी। सुभाष रोड स्थित बड़ा डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने को बहेड़ी वाला ताल निवासी युवती पूजा भी पहुंची थी। सुबह दस बजे भीड़ में खड़ी पूजा अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। युवती के बेहोश होने से वहां अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने युवती के ऊपर पानी डाला, इसके बाद युवती के होश में आने पर उसे पानी पिलाकर अन्य स्थान पर बैठा दिया। कुछ देर बाद स्थिति सही होने पर युवती अपने घर चली गई।

मोबाइल नंबर बदलने से बढ़ रही भीड़
चंदौसी। बड़ा डाकघर के पोस्ट मास्टर अशोक कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर बदल चुके हैं। जिस कारण अब उन्हें छात्रवृत्ति मिलने में परेशानी आ रही है। क्योंकि उनके आधार कार्ड पर जो मोबाइल नंबर है, उन नंबरों पर ही ओटीपी पहुंच रही है। जिस कारण अधिकांश छात्र-छात्राएं अपने आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर सही कराने पहुंच रहे हैं।
नोट: डीएम का वर्जन संभल से आएगा।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed