{"_id":"5f2319708ebc3e9ff2438646","slug":"crowd-in-sambhal-market-sambhal-news-mbd357610748","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट स्पॉट से मुक्त हुआ बाजार, ईद और रक्षा बंधन की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट स्पॉट से मुक्त हुआ बाजार, ईद और रक्षा बंधन की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
संभल के मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नगर के मुख्य बाजार को नॉन हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। गुरुवार की सुबह नियमित समय से प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार बाजार खुला। लोग काफी संख्या में खरीदारी करने के लिए पहुंचे। दरअसल रक्षाबंधन व ईद उल अजहा पर्व की तैयारियों को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी। नगर से लेकर गांवों तक के लोग बाजार पहुंचे। इस दौरान सामाजिक दूरी का उल्लंघन भी हुआ। लापरवाह लोग बिना मास्क लगाए पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह जाम के हालात भी बने। नगर के मुख्य बाजार का अधिकांश हिस्सा प्रशासन ने नॉन हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है।
अब बाजार का 100 मीटर वह दायरा सील है जहां संक्रमित मरीज मिला था। उसकी अवधि पूरी होने के बाद ही नॉन हॉट स्पॉट घोषित किया जाएगा। बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ बाजार तक पहुंची। अपनी जरूरतों के सामान खरीदे। खरीदारी के दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ। काफी संख्या में लोग मास्क भी लगाए नहीं मिले। पुलिस की चौकसी होने के बाद भी नियमों का पालन नहीं हुआ।
तहसील मार्ग और डाकखाना मार्ग पर काफी संख्या में लोग खरीदारी करते नजर आए। इस दौरान वाहनों की संख्या ज्यादा होने पर जाम के हालात भी बने। जहां एक ओर जिले में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर आम लोग लापरवाही बरत रहे हैं। यदि बचाव नहीं किया गया तो संक्रमण ज्यादा तेजी से फैलेगा।