{"_id":"5e7a45118ebc3e774139541f","slug":"crowd-after-lock-down-message-in-sambhal-sambhal-news-mbd3442631126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन की सूचना मिलते ही जरूरी सामान खरीदने को दौड़ पड़े लोग, दुकानों पर भीड़ नजर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन की सूचना मिलते ही जरूरी सामान खरीदने को दौड़ पड़े लोग, दुकानों पर भीड़ नजर आई
विज्ञापन
लॉक डाउन की खबर मिलते ही संभल के बाजार की ओर दौड़ पड़े भीड़ बढ़ने से लगा जाम।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/चंदौसी। प्रदेश के मुखिया ने प्रेस वार्ता कर पूरे प्रदेश को लॉक डाउन करने की घोषणा कर दी। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो पहले अफरा तफरी का माहौल बन गया। बाइक, साइकिल और पैदल ही सामान खरीदने के लिए लोग दौड़ पड़े। घर के जरूरी सामान की ज्यादा ज्यादा से खरीदारी की और घरों को लौटे। सब्जी मंडी से लेकर किराना की दुकानों तक काफी भीड़ नजर आई। मंगलवार को दोपहर साढ़े बारह बजे नगर में एक सूचना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें कहा गया कि प्रदेश के 15 जिलों के बाद अब पूरे प्रदेश को लॉक डाउन किया गया है।
यह कदम कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाया गया है। जिससे लोगों को घरों में रोका जा सके और बाहर निकलने पर बिना काम के प्रतिबंध किया जाए। यह सूचना पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। लोगों ने किसी से कोई जानकारी किए बिना ही सामान खरीदने के लिए बाजारों का रूख कर लिया। बाइक, साइकिल और पैदल ही बाजार तक पहुंचे। घर के जरूरी सामान जैसे आटा, दाल, चावल, धनिया, मिर्च, हल्दी और अन्य सामान किराना स्टोर से खरीदा।
उसके बाद सब्जी मंडी का रूख किया। जहां से ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदा। इसके अलावा बच्चों के खाने की सामग्री भी खरीदी गई। सामान खरीदने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि दोपहर बाद तक प्रशासन की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई। इसके बावजूद भी लोग सामान खरीदकर रखते रहे। क्योंकि कब लॉक डाउन का एलान हो जाए इसक डर सभी को सताता दिखा। यही हाल चंदौसी और गुन्नौर तहसील क्षेत्र में दिखाई दिया।