फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   yuwak ko goli maari

जुआ खेलने से रोकने पर युवक को गोली मारी

Sun, 07 Aug 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 07 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
yuwak ko goli maari
फाय‌र‌िंग
गोली पैर में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को घायल अवस्था में अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी प्रकाश पुत्र प्यारेलाल ने बताया कि गांव के कुछ लोग घर के सामने लगी स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर जुआ खेलते हैं। शुक्रवार की रात दस बजे करीब कुछ लोग शराब पीकर जुआ खेल रहे थे।

इसी बीच प्रकाश के पुत्र विष्णु ने जुआरियों को घर के सामने जुआ खेलने से मना किया। इसको लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसको लेकर जुआ खेल रहे गांव के एक युवक ने तमंचे से विष्णु के ऊपर फायर झोंक दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर ओर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। इसी बीच आरोपी और जुआ खेल रहे लोग भाग गए। गांव वालों ने आरोपी को घर से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन



युवक को आनन-फानन में रजपुरा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। विवाद की तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि गांव में कोई जुआ नहीं चल रहा था। किसी और बात को लेकर विवाद हुआ है। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी ओमप्रकाश पुत्र कल्ले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed