{"_id":"ebac9eb20da62c9702ada8be05ab75c5","slug":"voting-in-sambhal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजपुरा-जुनावई में आज होगा 656 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजपुरा-जुनावई में आज होगा 656 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के तीसरे चक्र में संभल जिले के रजपुरा एवं जुनावई विकास खंड क्षेत्र में कल यानी शनिवार को मतदान होगा। जिसमें क्षेत्र पंचायत के 117 व जिला पंचायत के छह वार्डों पर कुल 241792 मतदाता कुल 656 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रजपुरा विकास खंड क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी शील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ब्लाक में क्षेत्र पंचायत के 64 वार्ड सदस्यों के लिए शनिवार को मतदान होगा, जिसमें कुल 297 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा जिला पंचायत के वार्ड 20 से 24 प्रत्याशी, वार्ड-21 से 11 व वार्ड-22 से 9 कुल तीन वार्डों से 44 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
इसमें रजपुरा के वार्ड-22 से मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव भी अपना भाग्य आजमा रही हैं। जिनके लिए कुल 129314 मतदाता मतदान करेंगे। रजपुरा में 81 मतदान केंद्र व 203 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसके अलावा जुनावई ब्लाक क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत के 53 वार्ड में कुल 270 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
जबकि जिला पंचायत के तीन वार्डों के लिए 45 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। जिनके भाग्य का फैसला 112478 मतदाता करेंगे। यहां 88 मतदान केंद्रों पर 162 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। दोनों विकास खंड में क्षेत्र पंचायत के 567 व जिला पंचायत के 89 कुल 656 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।