फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   the gang took momey to rich men.

अमीरों को फंसाकर उगाही करता था गिरोह

Mon, 01 Oct 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Mon, 01 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
the gang took momey to rich men.
चंदौसी कोतवाली में वीडियो क्लिपिंग बनाकर रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार युवक। - फोटो : amar ujala

 

विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। एक युवती द्वारा सराफ पुत्र को निर्वस्त्र कर वीडियो क्लिपिंग तैयार कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन और महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो सगे भाई बहन भी शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को कोतवाली चंदौसी में इस वारदात का राजफाश किया। बताया गया कि यह लोग गिरोह बनाकर अमीरों को लक्ष्य बनाकर वारदात को अंजाम दे  रहा था।
शनिवार को शहर निवासी सराफ पुत्र को एक युवती ने मीठी मीठी बातें करके मिलने के लिए बुलाया था। युवक मिलने पहुंचा तो युवती के साथ मौजूद उसके भाई समेत तीन युवकों ने उसे पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। युवती के साथ निर्वस्त्र करके वीडियो क्लिपिंग बनाई। जिसे वायरल करने की धमकी  देते हुए सराफ पुत्र से दस लाख रुपये की मांग की लेकिन सराफ पुत्र के अधिवक्ता मामा ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपियों की योजना को फेल तो किया ही, रुपये लेकर आने की बात कहकर आरोपियों को बुलाया और फिर युवती समेत चार लोगों को दबोच लिया था। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने इस मामले का राजफाश करते हुए बताया कि पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो पता लगा कि तेलियान मोहल्ले में किराये के मकान में रह कर दूसरों के घरों में चौकी बर्तन करने वाली सुनीता ने अपना कमरा वीडियो क्लिपिंग बनाने के लिए दिया था। पुलिस ने सुनीता को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि उसे अंजलि नाम की महिला ने इन लोगों से मिलवाया था, पुलिस ने अंजलि को भी पकड़ लिया। इसी बीच रात को शनिवार को गिरफ्तार विशाल चौहान के फोन पर कई बार कॉल आई। पुलिस ने विशाल बनकर बात की तो रुपये के बारे में पूछ रही थी। इस महिला से मिलने भी पुलिस पहुंची और मुन्नी उर्फ मीना नाम की महिला को भी गिरफ्तार कर
विज्ञापन

 लिया गया। पुलिस ने शनिवार की रात को चंदौसी के विशाल चौहान, फैजान, उसकी बहन साइमा उर्फ सिमरन व बिसौली (बदायूं) के फाजिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सुनीता, मुन्नी उर्फ मीना व अंजलि को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास को दो बाइक, दो हजार रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस, दो चाकू बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed