फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tet exam

टीईटी परीक्षा के आवेदन भरने को उमड़े युवा

Mon, 30 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 30 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
tet exam
बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा शिक्षकों की भर्ती के लिए दो साल के इंतजार के बाद शिक्षा पात्रता परीक्षा-2016 की तिथि दो फरवरी घोषित कर दी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए ऑन लाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू हो गई है। युवाओं में इसे लेकर काफी क्रेज दिख रहा है। साइबर कैफे पर भी आवेदन भरने के लिए भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन



शिक्षा मित्रों का जो समायोजन रद्द हुआ, इसमें एक मुख्य वजह उनका टीईटी पास न होना भी था। इसलिए शिक्षक बनने के लिए टीईटी का उत्तीर्ण होना नितांत आवश्यक माना जाने लगा है। सूबे में 1.72 लाख शिक्षा मित्रों में सिर्फ 20 हजार की टीईटी उत्तीर्ण थे।
विज्ञापन



वर्ष-2013 में टीईटी परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन इसके बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय ने अब टीईटी परीक्षा की प्रक्रिया शुरू की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के लिए 27 नवंबर से वेबसाइट खोल दी गई है। ऑनलाइन आवेदन भरने शुरू हो गए हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवाओं में टीईटी के प्रति क्रेज का अंदाजा इस बात सभी लगाया जा सकता है कि चुनावी आपाधापी के बीच अभी सिर्फ वेबसाइट को खुले दो दिन ही हुए हैं लेकिन ऑनलाइन आवेदन भरने वालों की संख्या दस हजार को भी पार कर गई है। साइबर कैफे में आवेदन भरने को भीड़ जुटने लगी है।



-शिक्षा मित्रों का समायोजन करने के लिए प्रदेश शासन ने विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण दिया था। 1610 का समायोजन हुआ था, जो अब रद्द हो चुका है। अब बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र भी टीईटी परीक्षा के आवेदन भरने में जुटे हुए हैं। लेकिन इस बार चूकना नहीं चाहते। आशंका यह भी है कि कहीं टीईटी की अनिवार्यता आगे बनता काम न बिगाड़ दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed