फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tamanche ke bl pr divyang se dushkarm, fir

तमंचे के बल पर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट

Sat, 26 Nov 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 26 Nov 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी दिव्यांग है। गुरुवार की शाम पूरा एक वैवाहिक समारोह में गया था। पड़ोसी युवक दिव्यांग के घर में घुस गया। उस समय दिव्यांग की छोटी बहन घेर में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। पड़ोसी युवक ने दिव्यांग के साथ मारपीट की और धमकाया। 


इसके बाद तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसी बीच घेर से युवती की छोटी बहन भी घर आ गई। बहन के साथ पड़ोसी युवक को देख उसने गेट की कुंडी लगा दी। इस पर युवक ने मोबाइल के माध्यम से कॉल की और अपने दोस्त को बुला लिया। दोस्त ने गेट बंद करके बाहर खड़ी दिव्यांग की छोटी बहन को फटकार लगाते हुए गेट              खोल दिया। इसके बाद दोनों युवक जंगल की तरफ भाग गए। शाम सात बजे जब परिवार के सदस्यों के लौटने पर बहनों ने आपबीती सुनाई। वे पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर शुक्रवार को दिव्यांग को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल                  भेज दिया। 
विज्ञापन



थाना प्रभारी योगेंद्रकृष्ण यादव ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुशर्रफ पुत्र हाजी नूर के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक घर छोड़कर भाग गया है। इस घटना में सहयोगी बने युनुस पुत्र मुशाहिद को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed