फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shri kalki mahotsav

65 के हो गए हैं मोदी, इस्तीफा दें : आजम खां

Mon, 16 Nov 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 16 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
shri kalki mahotsav
धर्म के नाम पर देश का बंटवारा करने वालों को सबक देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आजम खां ने भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया। उन्होंने रविवार को रात्रि 10.00 बजे श्री कल्कि महोत्सव में दीप प्रज्वलन किया। पेरिस पर हुए आतंकी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद पर एक लंबी बहस होनी चाहिए।
विज्ञापन



क्यों अरब देशों पर हमले किए जा रहे हैं? जब इसके जवाब तलाशेंगे तो पता लग जाएगा कि हमले करने वालों का मकसद क्या है। उन्होंने कहा कि तेल के कुओं पर कब्जेदारी करने के लिए अरब देशों पर हमले किए गए। इसके पीछे अमेरिका है क्योंकि न्यूयार्क में अरब देशों में निकलने वाले तेल की आमदनी से रोशनी होती है।
विज्ञापन



पत्रकारों ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का हवाला दिया कि प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खात्मे के लिए सूफी मत की वकालत की है तो उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करूंगा कि जब प्रधानमंत्री देश की धरती पर उतरेंगे तो वह साधु या संत के रूप लेकर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री का पद इसलिए भी छोड़ेंगे कि उन्हीं की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि 60 वर्ष से ऊपर के नेताओं को राजनीति से सन्यास लेना चाहिए और प्रधानमंत्री की उम्र 65 वर्ष हो गई है। गोवध के सवाल पर भी आजम खां ने कहा कि मैं तो यहां तक कहता हूं कि मुर्गी तक को न काटा जाए। जो जानवर मर जाए उसका सम्मानपूर्वक दफन होना चाहिए। प्रेसवार्ता में आचार्य प्रमोद कृष्णम और स्वामी चक्रपाणि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed