फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shri kalki mahotsav

महोत्सव में दिखेगा गंगा जमुना तहजीब

Mon, 26 Oct 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 26 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
shri kalki mahotsav
श्रीकल्कि महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। 14 नवंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय श्रीकल्कि महोत्सव में कई प्रसिद्ध कवि व शायर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी। महोत्सव को सफल बनाने के लिए सेवादार बनाने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन



31 अक्तूबर तक यजमान बनाने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। रविवार को हुई श्रीकल्कि धाम सेवा समिति की बैठक एचोड़ा कंबोह में हुई। समिति के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि 14 नवंबर से शुरू होने वाले कल्कि महोत्सव में 16 नवंबर को श्रीकल्कि महोत्सव मंच पर ऑल इंडिया गंगा जमुनी मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन



जिसमें विश्व प्रसिद्ध कवि डा. कुमार विश्वास अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा मुन्नवर राना, वसीम बरेलवी, डा. कीर्ति काले, मंजर भोपाली, शहनाज हिंदुस्तानी, ममता शर्मा, पॉपुलर मेरठी आदि कवि व शायर भी अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि इस बार श्रीकल्कि महोत्सव में कुटियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच दिन तक चलने वाले भंडारे की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। बैठक में लवकुश शर्मा, सुधीर त्यागी, केशवदेव शर्मा, सुधीर चाहल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed