{"_id":"57e440954f1c1b5e63a827d4","slug":"sauteli-beyi-se-dushkarm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा देकर सौतेली बेटी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा देकर सौतेली बेटी से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 25 Sep 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल के सरायतरीन का मूल निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में रहकर कारोबार करता है। कुछ वर्ष पहले उस व्यक्ति की पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। ऐसे में उसने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी की एक बेटी थी। कुछ दिन गुजरने के बाद दिल्ली में उसने बेटी की शादी कर दी। बताते हैं किसी बात को लेकर बेटी के अपने पति के संबंध खराब हो गए और शादी टूट गई। अब काफी दिनों से बेटी अपनी मां और सौतेले पिता के साथ दिल्ली में ही रह रही थी। बुधवार को पिता किसी बहाने से बेटी को लेकर सरायतरीन आया।
रात के समय खाने में नशे की गोलियां बेटी को खिला दी। बेटी अचेत हो गई तो पिता ने उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया। पीड़िता बृहस्पतिवार की सुबह हयातनगर थाने पहुंची और सौतेले पिता के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज नहीं की है। सौतेले पिता बेटी के थाने जाने की जानकारी हुई तो वह थाने पहुंच गया और उसे समझाबुझाकर अपने साथ दिल्ली चला गया। वहीं, थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि वह तो सुबह नौ बजे से थाने में थे अगर महिला आती तो उन्हें मिलती। उन्होंने बताया कि देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं आई और न ही कोई महिला पहुंची। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज होगी।