फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sp leader murder.

चंदौसी में सपा नेता की गोली मारकर हत्या

Sat, 15 Sep 2018 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Sat, 15 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
sp leader murder.
हत्या के बाद रोती घर की महिलाएं। - फोटो : amar ujala

चंदौसी।  शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान गढ़ी इलाके में शुक्रवार की शाम को सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी गोली मारने के बाद भाग गया। उसके सभासद भाई ने अपनी भाभी पर अपने प्रेमी से मिलकर हत्या कराने का शक जाहिर किया है। प्रत्यक्षदर्शी नौकर का कहना है कि हत्यारोपी पहले से ही घर में मौजूद था। गोली मारने के बाद भागते समय पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन उनकी पत्नी ने उसके कंधे पर काट लिया, जिससे पकड़ ढीली होने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस उसकी पत्नी व नौकर को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। मामले में हत्यारोपी और मृतक की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन

शहर के मुहल्ला नई बस्ती हनुमान गढ़ी निवासी सपा नेता चंद्रपाल माली (35) पुत्र जगदीश कुमार माली प्लाटिंग करने का कार्य करते थे। कारोबारी सिलसिले में उनके घर में भेंतरी निवासी दिलीप ठाकुर पुत्र हाकिम सिंह का आना था। चंद्रपाल माली सुबह अपने नौकर उमेश कुमार के साथ साइट पर गया था। शाम को करीब सवा चार बजे अपने घर लौट आया। घर में एक शिक्षक सोनू उनके पुत्र देव को ट्यूशन पढ़ा रहा था। दरवाजा खटखटाया तो पत्नी सोनी ने दरवाजा खोला। सोनी दरवाजा खोलने के साथ ही शौचालय में चली गई। नौकर दूसरे कमरे की ओर चला गया और चंद्रपाल शर्ट उतार कर बेड पर लेट गया। चंद्रपाल के सभासद भाई मनोज माली के अनुसार करीब दस मिनट के बाद अचानक बेड के निकट स्थित स्टोर का दरवाजा खुला, उसके अंदर से किसी ने झांका। इस पर चंद्रपाल की नजर पड़ गई। चंद्रपाल स्टोर की ओर भागा तो वहां मौजूद युवक ने बाहर दौड़ लगा दी। सामने से चंद्रपाल आया तो उसे गोली मार दी। गोली गले पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर नौकर उमेश कुमार दौड़ा। उसने गोली मारकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया लेकिन इसी बीच शौचालय से बाहर आई मृतक की पत्नी सोनी ने उमेश के कंधे पर काट लिया जिससे उसकी पकड़ ढीली होते ही हत्यारोपी भाग निकला। हालांकि पत्नी सोनी का कहना है कि वह शौचालय से निकली तो उमेश ने उसे धक्का दे दिया। इतने में आरोपी भाग गया। बेटा देव व शिक्षक भी बाहर आया तो चंद्रपाल नीचे पड़ा था। सभासद मनोज माली घर पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। चंद्रपाल को उठाकर निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डाक्टर ने चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। इसके बाद शव को राजकीय चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सोनी व नौकर दोनों के ही बयान परस्पर विरोधी हैं।  इसलिए पुलिस दोनों को ही कोतवाली ले आई। दोनों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतक के भाई मनोज माली की तहरीर पर दिलीप ठाकुर और मृतक की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। तहरीर में मृतक की पत्नी पर भी हत्या के समय चंद्रपाल के हाथ पकड़ने का आरोप है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि सपा नेताचंद्रपाल माली की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हत्या में मृतक की पत्नी का ही हाथ बताया जा रहा है। घर में प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद प्रेमी हत्या की बात प्रथम दृष्टया सामने आ रही है। सत्यता जांच के बाद सामने आएगी। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed