फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sakar vishwahari samagam

ईश्वर से कुछ भी छिपा नहीं है : साकार हरि

Sat, 31 Oct 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sat, 31 Oct 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
sakar vishwahari samagam
मानव सेवा समिति चंदौसी की देखरेख में आयोजित मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम में आठवें दिन साकार विश्व हरि ने हजारों भक्तों के बीच प्रवचन करते हुए कहाकि साकार विश्वहरि संपूर्ण ब्रह्म हैं। इनसे संसार में कुछ भी छिपा नहीं है। उनके शब्दों का काटना त्रिभुवन में किसी के वश में नहीं है।
विज्ञापन



साकार विश्व हरि ने कहाकि समाज में आज जो जाति पात का जहर घोल रहे हैं, वह सभी महाकाल की गिरफ्त में हैं। जिस दिन उनका अतीत का कर्म समाप्त हो जाएगा। उस दिन वह स्वयं की रसातल में चले जाएंगे। परमात्मा के दो स्वरूप होते है, निराकार ब्रह्म साकार रूप आकर ही जीवात्माओं का कल्याण करते हैं।
विज्ञापन



इसलिए साकार विश्व हरि आपको दरिद्र नहीं बल्कि मालामाल कर रहे हैं। हमारा आपका संबंध सिर्फ वचन का है। वचन मानकर चलते रहो, परिवार भी खुशहाल रहेगा। मानव हो, मानव से प्रेम करो और मानवता अपनाओ। भाई चारे को तले से लगाओ। आत्मा को मानव तन मिलता है, तभी उसे पद प्रतिष्ठा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यक्ति को पद प्रतिष्ठा भी उसके संचित कर्म के आधार पर ही मिलती है। सहयोगियों में रमेशचंद, यादराम, श्याम सिंह, अशोक कुमार, रविकांत, रामपत, हरीश, पप्पू सिंह, क्रांति देवी, राजरानी, विपिन, जसवंत, हुकुम सिंह, तिलकराज, बिजेंद्र सिंह, राजाराम, पूरन लाल, दाताराम, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कीरतपाल सिंह, शिव औतार गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed