फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rss

अवतार नहीं, युवा नायक बदलेंगे समाज

Mon, 25 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 25 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नव चैतन्य शिविर में युवाओं का जोश देखते ही बना। प्रतिभाओं को उनके भविष्य की राह दिखाने के लिए कई वक्तव्य दिए गए। बाबा सत्यनारायण मौर्य, क्रिकेट खिलाड़ी पीयूष चावला समेत संघ के अखिल भारतीय, क्षेत्रीय व प्रांतीय अधिकारिओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन



बहजोई में संभल रोड स्थित सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंड्री स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शनिवार से शुरू हुए नव चैतन्य शिविर में जिले भर के 1120 युवा छात्र और युवा अध्यापकों ने भाग लिया। शनिवार की शाम को बाबा सत्यनारायण मौर्य ने युवाओं को अपने चर्चित गीत, कविता पर सबको झूमने पर सबको मजबूर कर दिया।
विज्ञापन



रविवार की सुबह ही शिविर में आए सभी शिक्षार्थियों को शारीरिक अभ्यास व प्रतियोगिता व कबड्डी जैसे भारतीय खेल कराए गए। दिल्ली से आए संकल्प संस्था के प्रमुख कन्हैया लाल ने सिविल सेवा में सफल होने के 14 चैप्टर समझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा से आए प्रचार प्रमुख अवधेश पांडे व मुरादाबाद के विभाग प्रचार प्रमुख पवन जैन, मेरठ से आए अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय प्रमुख कृष्ण पहल व प्रांत सेवा प्रमुख जयकिशन ने मार्गदर्शन दिया। रात्रिकालीन कार्यक्रम में भारतीय टीम के क्रिकेट खिलाड़ी पीयूष चावला भी पहुंचे। जिन्हें देखकर युवाओं का जोश देखते ही बना।



इसमें विभाग कार्यवाह अरुण कांत, जिला कार्यवाह चंद्रकेश, जिला संघचालक भूदेव शर्मा, जिला प्रचारक राजेश कुमार, जिला प्रचार प्रमुख संभव जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश शंकर राजू, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश सिंघल, रामोतार शर्मा, मनोज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, कपिल दीवाना, अतुल भोला, विजय यादव, ललित मोहन, डॉ. सत्यपाल चौहान, भुवनेश राघव आदि रहे। अध्यक्षता जिला संघचालक भूदेव शर्मा व संचालन जिला प्रचार प्रमुख सम्भव जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed