फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rss

आरएसएस की नजर अब थिंक टैंक पर

Sat, 12 Dec 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sat, 12 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक 20 दिसंबर को चंदौसी को पंजाबी धर्मशाला में सोशल मीडिया वर्कशाप आयोजित करेगा तो 23 से 25 दिसंबर तक बहजोई के सिल्वर स्टोन स्कूल में नव चेतन शिविर का आयोजन करेगा। दोनों की शिविरों में युवाओं को दिशा देने पर बल दिया जाएगा।
विज्ञापन



युवाओं को बताया जाएगा कि सोशल मीडिया सिर्फ बर्थ-डे या विवाह आदि की शुभकामनाएं देने मात्र के लिए नहीं बल्कि उसका प्रयोग राष्ट्रहित व संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए भी होना चाहिए। वहीं कम खर्च पर युवाओं को आईएएस की तैयारी भी कराएगा, ताकि देश की सबसे बड़ी सेवा में राष्ट्रभक्त अफसर जा सके।
विज्ञापन



शहर के आईएचटी कंप्यूटर सेंटर में आयोजित एक बैठक में आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख संभव जैन, नगर प्रचार प्रमुख दुर्गेश गुप्ता आदि पदाधिकारियोें ने कहाकि रामकथा, श्रीमद् भागवत कथा सिर्फ ब्राह्मण ही करते है, इस मिथक को तोड़ते हुए सामाजिक समरसता के लिए आरएसएस आदिवासी, वनवासी क्षेत्रों के विस्थापित परिवारों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिससे दलित, आदिवासी समाज की बालिकाओं को भी कथा पढ़ने का प्रशिक्षण देकर कथावाचक बनाया जा रहा है। आरएसएस की संस्था संकल्प द्वारा दिल्ली में आईएएस सेवा के प्रशिक्षुओं को कम खर्च पर कोचिंग आदि देने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि थिंक टैंक मानी जाने वाली देश की सबसे बड़ी सेवा में राष्ट्रभक्त पहुंच सके।


अहम कार्य यह भी है कि सोशल मीडिया से सर्वाधिक युवा जुड़े हैं। सोशल मीडिया के जरिये राष्ट्रभक्ति, देश की संस्कृति का भी प्रचार प्रसार होना चाहिए, लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। युवाओं को इस ओर मोड़ने के लिए चंदौसी में 20 दिसंबर को पंजाबी धर्मशाला में सोशल मीडिया वर्कशाप रखी गई है।



वहीं बहजोई में 23 से 25 दिसंबर तक सिल्वर स्टोन स्कूल में नव चेतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें करीब दो हजार युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में जिला प्रचार प्रमुख टीम के सदस्य उदयचंद्र तिवारी, कुलदीप, उमेश अग्रवाल, अमन अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed