{"_id":"f980b0feb5c513c703a7725a11746aa9","slug":"promostion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वर्ष में 200 सिपाहियों को मिलेगी पदोन्नति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए वर्ष में 200 सिपाहियों को मिलेगी पदोन्नति
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वर्ष में जिले के 200 सिपाहियों को पदोन्नति का मौका मिलेगा। उन्हें आरक्षी से मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति मिल जाएगी। पदोन्नति के बाद जिले में ही तैनाती होगी। पदोन्नति की सूची पुलिस मुख्यालय से जारी होगी। जिले से उन सिपाहियों के नाम जाएंगे जो पदोन्नति की अर्हता को पूरा कर रहे हैं।
पदोन्नति की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए वरिष्ठता सूची तैयार कर दी गई है। सूची में सिपाही अपना नाम देख सकते हैं। नाम देखने के बाद उस पर आपत्ति कर सकते है। यदि किसी के नाम में त्रुटि है या फिर सेवा संबंधी किसी ब्योरे को सूची में अंकित नहीं किया गया है तो उसे ठीक करा सकती हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि जनवरी 2015 में सिपाहियों की पदोन्नति हो जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। जिला पुलिस की सूची पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद जाएगी। वहां से पदोन्नति पाने वाले सिपाहियों के नाम की सूची जारी होगी। पदोन्नति पाने वाले सिपाहियों का ओहदा बढ़ेगा और पगार में भी इजाफा होगा। वेतन में करीब 2000 रुपये एक सिपाही को प्रतिमाह फायदा मिलेगा।