फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police pr hamla

बदमाशों की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला

Wed, 14 Sep 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 14 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव दारनी निवासी भूरे सिंह के पुत्र प्रेमपाल व अजयपाल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान प्रेमपाल की पत्नी उर्मिला ने अपने मायके फोन कर दिया। कुछ देर बाद उर्मिला का भाई छह सात लोगों के साथ गांव हाकी डंडो से लैस होकर आ गया।

यह देख अजय पाल व उसका पिता भूरे सिंह दौड़कर थाने पहुंचे और बाहर से बदमाशों के हमले की सूचना दी। मामला गंभीर देख एक उपनिरीक्षक व कांस्टेबिल गांव पहुंच गए। पुलिस से भी बाहर से आए लोगों की कहासुनी होने लगी। इसी दौरान उनमें से एक ने उपनिरीक्षक पर ईट फेंक कर मारी। लेकिन दरोगा ने किसी तरह खुद को बचा लिया।
विज्ञापन


थाने और फोर्स भेजने को फोन कर दिया लेकिन इससे पहले ही सभी युवक बोलेरो में सवार हो भाग गए। एक कांस्टेबल ने उन्हें घेरना चाहा लेकिन उस पर युवकों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि ईट मारने के आरोपी युवक प्रेमपाल को पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण की सूचना पर पुलिस गांव गई थी। जहां बाहर से आए लोगों ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु तस्करों और ग्रामीणों में फायरिंग पांच पशु बरामद
संभल(ब्यूरो)। गांव चाचू नागल में गोवंशीय पशुओं की गाड़ी रोकने पर ग्रामीणों और पशु तस्करों में सोमवार की रात फायरिंग हो गई। इस पर तस्‍कर  गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पिकअप में पांच गोवंशीय पशु बरामद किए है। पशु तस्करों के गुजरने की सूचना पर थानाध्यक्ष ने चाचू नागल के ग्रामीणों से पिकअप रोकने के लिए कहा।


साथ ही एचसीपी विजयपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर भेज दी। ग्रामीणों ने रास्तों में ट्रैक्टर ट्रालियां लगा दीं। जब ग्रामीणों ने पशु तस्करों की घेराबंदी की तो तस्करों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने भी जबावी फायरिंग की। इस पर तस्कर गाड़ी गोवंशीय पशु छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पिकअप से पांच गोवंशीय पशु बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed