फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pathraw

खड़ंजा बिछाने को दो समुदाय भिड़े, पथराव

Thu, 04 Aug 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
pathraw
पथराव
सूचना पर एएसपी, एसडीएम चंदौसी समेत कई थानों की पुलिस-पीएसी मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया। गांव में पहले भी विवाद हो चुका है। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिसारू के ग्रामीणों के मुताबिक एक पक्ष पर चार साल पहले एक शिक्षण संस्थान को धर्मस्थल का रूप देने का आरोप है। इसको लेकर गांव में कई बार विवाद हो चुका है। कुछ दिन पहले विवादित स्थल पर ईंट बिछाने को लेकर विवाद होने पर कार्य रुकवा दिया गया था।
विज्ञापन



बुधवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे बाजार के पास स्थित चबूतरे पर खड़ंजा बिछाए जाने का काम चल रहा था। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के विवाद हो गया। दोनों ओर से देखते ही देखते पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष से मुकेश पुत्र राधेश्याम और दूसरे पक्ष से नूर मोहम्मद पुत्र शहजादे घायल हो गया।  वहीं अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने गांव पहुंचकर विवादित स्थलों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने एसओ को उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व पाबंद लोगों के खिलाफ जमानत राशि जब्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी घटना की पूरी जानकारी ली। उप जिलाधिकारी चंदौसी संजय कुमार भी मौके पर पहुुंचे और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष प्रवीन सोलंकी ने बताया कि गांव में अब शांति बनी हुई है। पुलिस गांव में तैनात है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल  परीक्षण कराया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed