फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election in sambhal

खूब पड़े वोट, हर गांव ने किया टॉप

Sun, 29 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sun, 29 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in sambhal
ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के प्रथम चक्र के तहत शनिवार को बनियाखेड़ा, बिलारी (आंशिक) व पंवासा विकास क्षेत्र की 154 ग्राम पंचायतों के 508 मतदेय स्थलों पर मतदान हुआ। कुल 3.70 लाख मतदाताओं में से 71.90 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन



इसके साथ ही ग्राम प्रधान पद के 1563 व वार्ड सदस्य 1119 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से तीनों विकास खंडों की 154 ग्राम पंचायतों के कुल 508 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हो गया। सुबह तड़के से की मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन



प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने भी मतदाताओं की घरों की कुंडिया सुबह होते ही खटकानी शुरू कर दी थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। कई मतदान केंद्रों पर दोपहर होते होते मतदान का प्रतिशत साठ से ऊपर चला गया। इसके बाद मतदाताओं में कुछ सुस्ती दिखी, लेकिन घंटेभर के बाद ही एक बार फिर जोश दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब तीन बजे तक मतदान 62.1 फीसदी तक पहुंच गया। इसी बीच अफवाहों का सिलसिला शुरू हुआ। कहीं फर्जी मतदान तो कहीं दबंगई के दम कर वोट नहीं डालने देने की शिकायत तो कहीं प्रत्याशियों द्वारा खुद दूसरों के वोट डालने के आरोपों की सिलसिला।


जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, एसपी अतुल सक्सेना, एडीएम डा. एसएन सिंह, एएसपी कमलेश दीक्षित सहित सभी पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लगातार दौड़ना पड़ा। कमिश्नर सुभाषचंद्र शर्मा, डीआईजी ओमकार सिंह भी कई मतदान केंद्रों पर पहुंचे। पर्यवेक्षक अरुणवीर सिंह भी लगातार दौड़ते रहे।


इसी बीच मौलागढ़ मतदान केंद्र पर एक प्रत्याशी के साथ दूसरे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने मारपीट कर दी तो पंवासा के मंडी किशनदास सराय मतदान केंद्र के बाहर भी दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। पथराव फायरिंग हो गई। लेकिन वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।



बनियाखेड़ा के मुहम्मदगंज मतदान केंद्र पर एक दबंग प्रत्याशी ने पीठासीन अधिकारी के साथ अभद्रता कर दी, जिसकी शिकायत सेक्टर मजिस्ट्रेट से की गई। देवरखेड़ा, बेरनी में भी छुटपुट विवाद हुए। लेकिन अंतत: तीनों विकास खंडों में कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया। निर्धारित समय तक पंवासा विकास की 82 ग्राम पंचायतों में 61.20, बनियाखेड़ा की 44 ग्राम पंचायतों में 63.20 व बिलारी आंशिक की 28 ग्राम पंचायतों में 62.80 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed