फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election in sambhal

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री में तेजी

Sun, 15 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sun, 15 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in sambhal
ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री में तेज हो गई है। शनिवार को सुबह से ही उम्मीदवार नामांकन पत्रों की खरीद के लिए लंबी कतारों में लगे नजर आए। शनिवार को 72 ग्राम प्रधान पद के 490 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 305 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन



नोड्यूज और मतदाता सूची में नाम सत्यापन के लिए भी उम्मीदवारों को मशक्कत का सामना करना पड़ा। घंटो इंतजार और मशक्कत के बाद उम्मीदवारों को नामांकन पत्र समेत आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सफलता मिल सकी। विकासखंड बनियाखेड़ा में ग्राम पंचायत चुनाव पहले चरण में होना है।
विज्ञापन



16 और 17 नवंबर को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। नामांकन प्रक्रिया पूरी किए जाने के लिए उम्मीदवारों ने आवश्यक प्रपत्र एकत्र किए। प्रपत्र प्राप्त करने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों का नजारा रहा। घंटों इंतजार के बाद उम्मीदवारों को आवश्यक प्रपत्र मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) दिनेश सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए उम्मीदवारों के लिए आवश्यक प्रपत्र तैयार किए जाने के लिए कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। किसी को भी कोई परेशानी नहीं होने दी  जाएगी। शनिवार को प्रधान पद के 490 व पंचायत सदस्य पद के 305 पर्चे बिके।



बनियाखेड़ा विकास क्षेत्र की 44 व बिलारी आंशिक की 28 ग्राम पंचायतों के लिए पर्चे खरीदे जा रहे हैं, इसके अलावा पंवासा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के लिए भी नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed