{"_id":"57ed795c4f1c1bf045573bf6","slug":"pahle-kisan-ko-lathiyon-se-peeta-fir-gla-dbakr-mar-dala","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को लाठियों से पीटा फिर गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को लाठियों से पीटा फिर गला दबाकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
पैसों के लिए दोस्तों ने कत्ल किया दोस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या में पड़ोसी किसानों के खिलाफ असमोली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी भाग गए हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश दी है।
तहसील क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी साहबजाद का बेटा मतलूप(65वर्ष) गुरुवार को सुबह आठ बजे खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गया था। दो घंटे तक जब मतलूब चारा काटकर घर नहीं लौटे तो मतलूब की पत्नी मुनाजरी ने धेवती निशा को पानी लेकर खेत पर भेजा। निशा पहुंची तो मतलूप खेत में पड़े हुए थे।
उनके सिर से खून निकल रहा था। यह देख निशा की चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों को भी सूचना दे दी गई। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो मतलूप की मौत हो चुकी थी। मतलूप के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। मुंह पर भी चोट के निशान थे। टांगों पर निशान थे। ऐसा लग रहा था कि उस पर लाठी डंडों से कई वार किए और इसके बाद गमछे से गला दबाकर की गई। हत्या की जानकारी गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए।
थाना पुलिस को खबर दी गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र कृष्ण यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल की। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बेटे अतलूप की तहरीर पर गांव बिलालपत निवासी अकबर व अख्तर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों का खेत पड़ोस में है और इनसे ही पेड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ था। एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि अख्तर, राशिद, अकबर समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।