{"_id":"bfc2fcef18c228f079d80871f4f23fa1","slug":"one-died-in-sambhal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस ने किशोरी को कुचलकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस ने किशोरी को कुचलकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भैंस को चारा डालने गई किशोरी को भैंस ने सींग मार-मार कर बेहोश कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए बबराला की ओर चले, लेकिन रास्ते में किशोरी ने दम तोड़ दिया। जिसके चलते परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मड़िकावली निवासी ऋषिपाल की बेटी माला देवी (17) शुक्रवार की सुबह पशुशाला में भैंस को चारा डालने के लिए गई थी। अचानक भैंस ने उस पर सींग से हमला कर दिया। जैसे ही भैंस ने सींग मारा माला ने निकलने की कोशिश की, लेकिन भैंस ने सींगों से माला को दीवार ओर फेंक दिया और सिर से कुचलने लगी।
माला देवी चिल्लाई तो परिजन भाग कर पशुशाला में पहुंचे तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। परिजन आनन फानन गाड़ी को लेकर आए और उसे उपचार के लिए बबराला ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में गुन्नौर के पास माला ने दम तोड़ दिया। बाद में परिजन उसे लेकर वापस घर आ गए। किशोरी की मौत पर घर में चीख पुकार मच गई। देर शाम परिजन किशोरी का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर कर दिया।
विज्ञापन
रोजाना वैसे तो भैंस को चारा पानी का काम मां और छोटी बहन सरोज देवी ही करती थीं। लेकिन शुक्रवार सुबह माला उठी और भैंस को चारा डालने पहुंच गई। लेकिन माला को क्या पता था कि जिस भैंस का चारा डालने जा रही है वह उसी की मौत बन जाएगी। जिसके चलते परिवार में क ोहराम मचा है।