फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   narantak killed by lord ganesha

भगवान श्रीगणेश ने किया नरांतक वध

Sun, 27 Sep 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sun, 27 Sep 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
narantak killed by lord ganesha
मेला गणेश चौथ के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रमुख आयोजन नरांतक वध का मंचन देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान गणेश के स्वरूप में सजे कलाकार ने नरांतक के पुतले पर बाण चलाकर उसका वध किया। भगवान श्री गणेश के जयकारों से माहौल गूंज उठा। रंग बिरंगी मनमोहक आतिशबाजी से आसमान सतरंगी नजर आया।
विज्ञापन



श्री गणेश चौथ मेले में विसर्जन की पूर्व संध्या पर भगवान श्री गणेश ने नरांतक वध किया। भगवान श्री गणेश का स्वरूप और श्रद्धालु श्री गणेश मंदिर से शोभायात्रा के रूप में मेला परिसर पहुंचे। भगवान श्री गणेश के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान श्री गणेश के स्वरूप में सजे कलाकार ने बाण चलाकर नरांतक का वध किया।
विज्ञापन



नरांतक के स्वरूप में सजे पुतले में दहन किया गया। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। दर्शक नजारा देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। हर तरफ भगवान श्री गणेश के जयकारों की गूंज सुनाई दी। मेले में मौजूद जनसमूह ने नरांतक वध के मंचन का आनंद लिया। भीड़भाड़ के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिहाज से पुलिस ने सक्रियता बनाए रखी। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed