फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   merry christmas

कैरेल्स संग गूंजा मैरी क्रिसमस

Sat, 26 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sat, 26 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
merry christmas
क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघर में गुरुवार की रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही मेरी क्रिसमस गूंज उठा। ईसाई समुदाय के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। चर्चों को फूल एवं गुब्बारों से सजाया गया। क्रिसमस ट्री को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बच्चों में उत्साह का नजारा रहा।
विज्ञापन



फव्वारा चौक स्थित मैथोडिस्ट चर्च को झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया। गुरुवार की मध्यरात्रि को यीशु का जन्म हुआ। घरों में मेहमानों के लिए  तरह-तरह के व्यंजन बनाने में महिलाएं जुटी रहीं। झांकियों के माध्यम से यीशु के जन्म और जीवन से जुड़े घटनाक्रम को जीवंत रुप प्रदान करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन



प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही ईसाई बंधुओं ने एक दूसरे को बधाई दी। केक बांटकर खुशी का इजहार किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। फादर नितिन मैसी ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही क्रिसमस डे मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आकांक्षा डीन, लक्की, अभिलाषा डीन, श्वेता, आशीष, जॉनी, यश, अंकिता, नैंसी गोयल, राखी, अंजलीना, विक्की, मोहन मौजूद रहे। फुल गोस्पल असेंबली आफ गॉड चर्च में क्रिसमस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम हुआ। क्रिसमस के उपलक्ष्य में विशेष गीत गाए गए। मुख्य अतिथि चौधरी चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू चौधरी ने उत्साहवर्धन किया।


अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्रा ने भी यीशु के जन्मदिन पर बधाई दीं। चर्च के पास्टर जेके निराला, मीनाक्षी निराला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed