फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   masoom ko bandhak banaya

श्रीहरिबाबा का अवतार बता मासूम को बंधक बनाया

Fri, 16 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 16 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता को सौंपते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

थाना फैजगंज के कुछ लोग बुधवार को अपने परिवार के साथ अनूपशहर गंगास्नान के लिए आए थे। इनमें फैजगंज के राजाराम अपने दस वर्षीय पुत्र दीपक के साथ शामिल थे। 
गंगा स्नान के बाद सभी रजपुरा क्षेत्र में स्थित श्रीहरिबाबा बांध धाम आश्रम में दर्शन करने के लिए पहुंचे।

इसी बीच बांध धाम आश्रम में मौजूद कुछ लोग बच्चे के पास पहुंचे ओर श्रीमहाराज जी का अवतार बताते हुए एक जालनुमा बरामदे में बंद कर जयकारे और भजन कीर्तन शुरू कर दिया। कुछ देर में यह चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई। क्षेत्र के लोग अपने-अपने वाहनों से अफवाह को सच मानकर दर्शन के लिए रात में पहुंचने शुरू हो गए। बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, लेकिन शरारती तत्व नहीं माने। 
विज्ञापन

इसी बीच बच्चे के पिता ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस बांध धाम पहुंची और मामले की जानकारी ली। किसी तरह पुलिस ने बच्चे को बाहर निकाला और परिवार सहित बच्चे को थाने ले आए। वहीं इस अफवाह से क्षेत्र में दूर-दूर तक चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि यह शरारती तत्वों ने झूठी अफवाह फैलाई है। बच्चे के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed