{"_id":"5801300d4f1c1b691a28dfdc","slug":"manchlon-ko-pitwaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंदरकी से बुलाकर मनचलों को पिटवाया, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंदरकी से बुलाकर मनचलों को पिटवाया, पुलिस को सौंपा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
कुढ़ फतेहगढ़ थाने के एक गांव निवासी महिला अपने पति के साथ गोशाला रोड पर किराये पर रहती है। करीब एक वर्ष से थाना कुंदरकी के गांव उदयपुर चंदन निवासी दो युवक मोबाइल फोन पर परेशान कर रहे थे। महिला के मना करने के बाद भी युवक अलग-अलग नंबरों से फोन करने लगे।
शुक्रवार की सुबह सात बजे दोनों युवकों का महिला के पास फोन आया। महिला ने उनसे पति के घर न होने की बात कह चंदौसी आकर मिलने को कहा। दोनों युवक अपराह्न तीन बजे यहां बहजोई रोड स्थित एक स्कूल के पास पहुंचे और महिला को फोन किया। प्रेमिका समझकर उसके खाने के लिए फल आदि काफी सामान भी लाए। महिला अपने प्लान के तहत युवकों के पास पहुंची। इसके कुछ देर बाद ही उसके परिजन भी वहां आ गए और सभी ने युवकों की पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने भी अपने हाथ साफ किए। बाद में पुलिस को सौंप दिया।
महिला ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी देवरानी ने उसके मोबाइल फोन से कॉल की थी। देवरानी भी थाना कुंदरकी के इन युवकों के गांव के पास की रहने वाली है। इसी के बाद से युवक लगातार फोन कर उसे परेशान कर रहे थे। दोनों युवक दूसरे समुदाय के हैं। महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।