{"_id":"6472d5550edf6810a8a4fab2eb8ff4f5","slug":"maa-durga-shobhayatra-in-sambhal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजेबाजे के साथ निकाली गई मां भगवती की शोभायात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजेबाजे के साथ निकाली गई मां भगवती की शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर बुधवार को शहर में श्री नव दुर्गा महोत्सव समिति के तत्वावधान में मां भगवती की 40वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसे देखने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र से भारी भीड़ जुटी। शोभायात्रा आर्य समाज रोड स्थित लाला गौरी शंकर की कोठी से प्रारंभ हुई।
मां भगवती के सिंहासन पर विराजमान मां शेरों वाली का पूजन सांसद सत्यपाल सिंह सैनी व समिति अध्यक्ष कमल कौशल एडवोकेट किया। शोभायात्रा में नरसिंह अवतार, मगर पर गंगा मैया, मां काली एवं मैया के दरबार में होली खेल रहे राधाकृष्ण तथा एटा की स्वचालित झांकियां शामिल रहीं।
अखाड़ों में महारास, महाभारत में अभिमन्यु युद्ध, भगवान श्रीराम व हनुमान का संवाद व भगवान शंकर की होली, बहजोई का महारास व मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध आदि शामिल रहे। मां भगवती का सिंहासन फूलों एवं एलईडी लाईटों की चमक से जगमगाता रहा और संभल के प्रसिद्ध के मास्टर वसीम द्वारा मां भगवती के भजनों का गुणगान किया गया।
विज्ञापन
मां दुर्गा की भेंटों के गुणगान से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। मां भगवती की शोभायात्रा निर्धारित स्थान से प्रारंभ होकर छंगामल की कोठी, बाजार गंज, सर्राफा बाजार, मोहल्ला ठेर, घंटाघर, टंडन तिराहा, चक्की का पाट होते हुए डाकखाने पर पहुंचकर संपन्न हुई।
समिति के पदाधिकारियों व भक्तों द्वारा मां की आरती की गई। शोभायात्रा में सौरभ अग्रवाल, समीर गुप्ता, विजय, कशिश कौशल एडवोकेट, मनोज रस्तोगी, प्रतीक गुप्ता, सनी गुप्ता, सौरभ बाबू, मनोज मित्तल, विवेक गोयल, विजय चन्द्रा, आलेश गुप्ता, नवनीत कुमार, अमित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, नितिश, मोहित, अनुज रस्तोगी, अभिनीत माथुर, मयंक, कुशल मदान, मधुसूदन चावला, विपुल, आशु गुप्ता, हीरालाल, अनुज शर्मा, अभिनव माथुर, शैलेंद्र आदि रहे।