फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   loot with bus passenger

तीर्थयात्रियों से भरी बस में लूटपाट

Wed, 30 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहजाोई
ब्यूरो/अमर उजाला, बहजाोई Updated Wed, 30 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
loot with bus passenger
लुटे तीर्थयात्री
इसलामनगर रोड पर मंगलवार तड़के तीन बजे स्कार्पियो सवार बदमाशों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस में जमकर लूटपाट की। बस में 50 तीर्थयात्री थे। हथियारों के बल पर नगदी व जेवर समेत 15 मोबाइल फोन लूट ले गए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पीड़ित तीर्थयात्रियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


24 मार्च को होली की शाम छह बजे बहजोई से तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुई किराना व्यापारियों की बस मंगलवार को सुबह तड़के वापस लौट रही थी। लगभग तीन बजे करीब जैसे ही तीर्थयात्रियों से भरी बस बहजोई-इसलामनगर रोड पर गांव मिर्जापुर के निकट पहुंची, पीछे से आ रही सफेद रंग की स्कार्पियो संख्या यूपी 13 एजी 0034 ने बस को ओवरटेक किया।
विज्ञापन


ड्राइवर ने सब रोक दी। बस रुकते ही स्कार्पियो से उतरे बदमाशों ने बस के चालक को गन प्वाइंट पर ले लिया और बस का गेट खुलवा लिया। गेट खुलते ही बदमाश बस में चढ़ गए। तीर्थयात्रियों को हथियार दिखाकर भयभीत कर दिया। एक-एक कर सभी तीर्थयात्रियों से नगदी, जेवर व मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक की गई लूटपाट के बाद बदमाश वापस स्कार्पियो में सवार होकर इसलामनगर की ओर भाग निकले। पीड़ित तीर्थयात्रियों ने किसी तरह से फोन पर स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीर्थयात्रियों से जानकारी ली।


एएसपी कमलेश दीक्षित भी पहुंच गए। तीर्थयात्रियों ने व्यापारी नेताओं को साथ लेकर थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अफसरों ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया है। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की जा रही हैं। एसओजी व क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। सर्विलांस का सहारा भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed