फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   loot in sambhal

मकान मालिक को लहूलुहान कर लूटपाट

Wed, 04 May 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Wed, 04 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
loot in sambhal
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
गुन्नौर सर्किल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। घर में घुसकर लूटपाट के दौरान महिला की हत्या कर बेटी को मरणासन्न हालत में पहुंचाने के दूसरे दिन ही आधा दर्जन सशस्त्र डकैतों ने सोमवार की रात फिर घर में घुसकर करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति लूट ली।
विज्ञापन


डकैतों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने गृह स्वामी को घर से बाहर ले जाने के बाद लोहे की सरियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके अलावा दो अन्य घरों से करीब दो लाख रुपये की चोरी भी कर ली। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के हदूदा गांव निवासी नरपत सिंह पुत्र रामप्रकाश (45) का परिवार सोमवार की रात गहरी नींद में था।
विज्ञापन


भीषण गर्मी होने के कारण उसकी पत्नी कैलाशो व बेटी कविता घर के आंगन में सोई थी। जबकि गृह स्वामी घर के सामने ही पेड़ के नीचे सो रहा था। मध्यरात्रि के करीब करीब आधा दर्जन बदमाश घर की दीवार कूद कर अंदर घुस आए। डकैतों ने सबसे पहले कमरे का ताला तोड़ा और अंदर रखे दो संदूक उठाकर चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तभी नरपत सिंह की आंख खुल गई तो डकैत को संदूक ले जाते देखकर उसे पीछे से पकड़ लिया। शोर मचा दिया लेकिन इसी समय डकैत ने नरपत के सिर पर लोहे की सरिया से प्रहार कर दिया। शोर शराबा सुनकर बेटी व पत्नी भी जाग गई। इस पर डकैतों ने तीनों को पीटना शुरू कर दिया।

शोर शराबा सुनकर गांव के लोग भी जागने लगे। तो डकैत लूटा गया सामान लेकर भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। नरपत सिंह को राजकीय चिकित्सालय भिजवाया लेकिन वहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार डकैत करीब ढाई लाख रुपये का सोने चांदी के जेवर, नकदी व अन्य सामान लूट ले गए हैं।

इसके अलावा इसी रात गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ही अकबरपुर के दो घरों से भी करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई। यहां के जागन सिंह पुत्र हरी सिंह के घर में रात को किसी समय चोर घुस गए और सोने चांदी के जेवर, नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए।


गृह स्वामी की बेटी रूपवती चार दिन पहले ही ससुराल से जेवर पहनकर आई थी, चोर उन्हें भी ले गए। इससे कुछ ही दूरी पर चोरों ने कृपाल सिंह पुत्र सुखराम के घर को भी निशाना बनाया। कमरे में रखे संदूक से चांदी की हसली और 3200 रुपये सहित करीब पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed