{"_id":"56e8681d4f1c1ba2478b45d2","slug":"loot-in-chandausi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति से 67 हजार और बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दंपति से 67 हजार और बाइक लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में मौलागढ़ रोड पर बाइक सवार दंपति को सोमवार की रात करीब आठ बजे सात सशस्त्र बदमाशों ने गनप्वाइंट पर लेकर 67 हजार रुपये की नगदी व बाइक लूट ली। दंपति ने एक बदमाश को पहचान लिया लेकिन उस समय कुछ न कहकर मंगलवार सुबह उसके घर जाकर पकड़ लिया।
अपने गांव जाकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ के बाद मौलागढ़ में दबिश देकर दो और युवकों को भी पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। लोगों में आक्रोश इतना था कि कोतवाली में ही एक युवक की पिटाई शुरू कर दी। जिसे पुलिस ने बमुश्किल बचाया।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा निवासी पप्पू पुत्र अब्दुल रहीम अपनी पत्नी फातिमा और बेटे कैफ के साथ चंदौसी से वापस अपने घर के लिए आ रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात करीब आठ बजे संभल मोड़ पर स्नेहलता स्कूल के सामने पहुंचते ही अचानक बाइक पर डंडे से प्रहार किया गया।
विज्ञापन
डंडा लगने से बाइक गिर गई। नजदीक खाई में छिपे सात सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने पप्पू पर डंडे से प्रहार किया। खौफजदा दंपति से बाइक और पप्पू की जेब में रखे करीब 65 हजार रुपये लूट लिए। पत्नी के पास रखे ढाई हजार रुपये, सोने की झुमकी और पाजेब लूट ली।
दो बदमाश बाइक लेकर चले गए। दंपति ने क्रासिंग के पास पहुंच कर केबिन मैन से फोन लेकर परिजनों को सूचना दी। बताते हैंकि पप्पू ने एक बदमाश को पहचान लिया था लेकिन समझदारी दिखाते हुए तत्काल उसने प्रदर्शित नहीं होने दिया।
सुबह को पप्पू ने अपने भाई मुहब्बत के साथ मौलागढ़ गांव आकर उसी युवक को बुलाया। उसे बहाने से अपने साथ जनेटा गांव ले गए। कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया।
उसकी निशानदेही पर दो युवकों को और हिरासत में लिया है। लोगों में गुस्सा इतना था कोतवाली में ही आक्रोशितों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिसे पुलिस ने उसे किसी तरह बचाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।