फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kracker

पटाखे की दुकानों और गोदामों पर छापा

Sat, 31 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sat, 31 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
kracker
वाणिज्य कर विभाग ने शुक्रवार को शहर की पटाखों की दुकानों व गोदामों पर छापे मारे। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। जांच के दौरान सभी दुकानदारों पर स्टाक से अधिक माल मिला। जिससे दुकानदारों पर वाणिज्य कर की कार्रवाई लगभग तय हो गई है।
विज्ञापन



शुक्रवार को वाणिज्य कर के सचल दल ने शहर की पटाखे की तीन दुकानों व गोदामों पर छापे मारे। टीम ने बारहसैनी धर्मशाला के निकट ताराचंद की पटाखे की दुकान पर पहुंची। यहां स्टाक व अभिलेख चेककर टीम कैथल गेट स्थित तिलकराज व शानू जनरल स्टोर की पटाखों की दुकान पर पहुंची।
विज्ञापन



टीम को देख दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम काफी समय तक दोनों दुकानों पर जांच करती रही। यहां से टीम दोनों दुकानों के गोदामों पर पहुंची। ग्राम कैथल व रामनगर गांव स्थित गोदामों को अधिकारियों ने खुलवाया और स्टाक की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिप्टी कमिश्नर एपी सिंह ने बताया कि जांच के दौरान अभिलेख अधूरे मिले, गोदामों व दुकानों में आतिशबाजी व पटाखे स्टाक से अधिक मिले हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी पटाखा दुकानदारों को अभिलेखों के साथ शनिवार को बुलाया गया है। जांच पूरी होने पर कारवाई की जाएगी। टीम में डिप्टी कमिश्नर एपी सिंह के अलावा असिस्टेंट कमिश्नर ब्रजेश कुमार, सतेंद्र कुमार तथा वाणिज्य कर अधिकारी प्रद्युम्र चौधरी व पीके अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed