फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kalash yatra

नैनन में श्याम समाय गयो, मोहे प्रेम को रंग लगा गयो...

Fri, 29 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहजोई
ब्यूरो/अमर उजाला बहजोई Updated Fri, 29 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
kalash yatra
नैनन में श्याम समाय गयो, मोहे प्रेम को रंग लगा गयो, डीजे साउंड पर बज रहे इस मनोहारी भजन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। अबीर-गुलाल और फूल बरसाए जा रहे थे। हर कोई भगवान के भजन पर थिरकता हुआ दिखाई दे रहा था। मौका था संभल रोड स्थित श्रीरघुनाथजी मंदिर में भगवान की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा का।
विज्ञापन



शुक्रवार को श्रीरघुनाथजी कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान संपन्न हुई प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सुबह को विधिवत् हवन-पूजन किया गया। आचार्य मोहन दुबे के साथ श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दीं। महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन



अपराह्न चार बजे करीब शोभायात्रा प्रारंभ हुई। सबसे पहले महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। वीर हनुमान, मां सरस्वती, मां काली, शिव-परिवार व गऊ माता की प्रतिमा रखे हुए ठेले चल रहे थे। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, योगेश टिल्ला, अजय कुमार, सुमित, राहुल, बबली, अनोखी देवी, ममता देवी, पुष्पा देवी, मधु व महेश्वरी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed