फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hunger strike

आश्वासन पर खत्म की बेमियादी भूख हड़ताल

Mon, 25 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 25 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
hunger strike
कोहरे में ट्रेन रद्द हुई तो रेल यात्रियों में असुविधा के बाद आक्रोश फैल गया। ट्रेन चलाने की मांग को लेकर शनिवार से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी गई। रविवार को दूसरे दिन रेल अधिकारियों के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त हुई।
विज्ञापन



नगर उत्थान समिति, दैनिक यात्री संघ, युवा उद्योग व्यापार मंडल के समर्थन से शनिवार को दैनिक रेल यात्रियों ने बेमियादी भूख हड़ताल शुरू की थी। रविवार को एक आंदोलनकारी की हालत बिगड़ने लगी थी। स्टेशन मास्टर आशीष मिश्रा ने डाक्टर को साथ ले जाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन



आंदोलनकारियों से वार्ता की गई लेकिन बात नहीं बनी। लेकिन शाम को डीआरएम से बातचीत के बाद शीघ्र ही रद्द ट्रेन को संचालित करने के आश्वासन देकर स्टेशन अधीक्षक एचएल राना ने स्टेशन मास्टर आशीष मिश्रा व जीआरपी थानाध्यक्ष राम बाबू तिवारी के साथ जाकर अनशनकारी सतीश अरोरा, अनुज वार्ष्णेय, नवीन कुमार, रोहित गुप्ता, धर्मवीर को जूस पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भूख हड़ताल समाप्त की गई। भूख हड़ताल कर रहे युवकों के समर्थन में पहुंची पूर्व मंत्री गुलाब देवी ने सांसद कुंवर सर्वेश सिंह और एमएलसी जयपाल व्यस्त से फोन पर वार्ता की। राजकुमार यादव, विनोद विन्नी, दिनेश सर्राफ, श्रीश स्रोती, कैलाश गुलयानी, राजीव वार्ष्णेय, राकेश, अरविंद गुप्ता, शाहआलम मंसूरी, सुरेंद्र यादव, धर्मवीर, पवन, गिरीश, प्रतीक बंसल, मनोज रस्तोगी, मनोज सिंह, मनोज चौधरी, अरुण वार्ष्णेय, सत्येंद्र चौहान, रजत शर्मा, रविंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed