{"_id":"8960214c1d818d0b2b49159f3eb61991","slug":"hunger-strike-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक यात्रियों ने शुरू की बेमियादी भूख हड़ताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दैनिक यात्रियों ने शुरू की बेमियादी भूख हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण रेलवे ने दिल्ली-बरेली वाया चंदौसी जाने वाली 54077/78 को भी रद्द कर दिया, जिसके कारण दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा होने लगी है। दैनिक यात्रियों ने शनिवार से चंदौसी रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
डीआरएम के संदेश के साथ स्टेशन अधीक्षक व जीआरपी थानाध्यक्ष ने आंदोलनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दैनिक यात्री संघ के पांच सदस्यों ने चंदौसी रेलवे स्टेशन पर कोहरे के कारण रद्द की गई ट्रेन को दोबारा सुचारु करने की मांग को लेकर बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
भूख हड़ताल पर बैठने वालों में सतीश अरोरा, अनुज वार्ष्णेय (अन्नू), नवीन शर्मा, विवेक गुप्ता व धर्मवीर शामिल हैं। रूटा उपाध्यक्ष प्रो. राकेश गुप्ता आदि कई लोग उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति आदि कई संगठनों के पदाधिकारियों ने आंदोलन स्थल पर जाकर आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
दोपहर बाद स्टेशन अधीक्षक एचएल राना व जीआरपी थाना प्रभारी राम बाबू तिवारी वार्ता करने पहुंचे। डीआरएम के संदेश को भी बताया लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने।