फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   half marthan

क्लीन चंदौसी, ग्रीन चंदौसी को दौड़ा शहर

Mon, 15 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 15 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
half marthan
हर तरफ हरियाली हो, स्वच्छता और सफाई का माहौल हो। कुछ ऐसे ही स्वप्न को साकार करने का संकल्प लिए ‘ग्रीन चंदौसी-क्लीन चंदौसी’ की पताका लिए हाफ मैराथन में सड़कों पर जोश दौड़ पड़ा। न उम्र की कोई सीमा थी, न ही जाति धर्म की कोई दीवार। यदि कुछ याद था तो सिर्फ अपने शहर को ग्रीन-क्लीन और स्वस्थ बनाने का लक्ष्य।
विज्ञापन



रविवार की सुबह जीके सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल का मैदान भर गया। जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान और डा.गिरिराज किशोर गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर हॉफ मैराथन का शुभारंभ किया। जोश और उत्साह से लबालब कदमों से उड़ती धूल चंदौसी की सांप्रदायिक एकता को बयां कर रही थी। हाफ मैराथन देखने के लिए सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन



हाफ मैराथन का नगर में पुष्प वर्षा के साथ कई जगह स्वागत हुआ। हाफ मैराथन के संयोजक मनोज कुमार मीनू व योजना गुप्ता थे। सुबह साढ़े आठ बजे गणेश मेला ग्राउंड में जिलाधिकारी एनकेएस चौहान और वयोवृद्ध समाजसेवी डा. गिरिराज किशोर गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गणेश मंदिर, मनिहार चौक, बिसौली गेट, बड़ा बाजार, मुरादाबाद  गेट, फव्वारा चौक, मुंसिफ रोड, शक्तिनगर, बहजोई रोड, गऊशाला रोड, संभल गेट,  घंटाघर, फड़याई बाजार, ब्रह्म बाजार, कैथल गेट, श्री दाऊजी मंदिर होते हुए मेला ग्राउंड में संपन्न हुई। इसके बाद विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


हाफ मैराथन दौड़ का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। पुष्प वर्षा की गई। शिव कुमार वार्ष्णेय (आईपीएस), शूटर अनिरुद्ध सिंह, मनोज कुमार मीनू, प्रभात कृष्णा, विनय सर्राफ, विक्रम सिंह, प्रजीत लालू, डा. सर्वेश सक्सेना, अरविंद कुमार गुप्ता, टीटेश काका, कैप्टन शशिकांत वार्ष्णेय, संगीता भार्गव, नूतन चौधरी, डा. पूनम चौधरी, ज्ञाननंदिनी आदि ने हिस्सा लिया।   

हाफ मैराथन दौड़ में 700 धावकों की सहभागिता वाले 16-35 आयु वर्ग में धर्मेंद्र मौर्य प्रथम, महेंद्र द्वितीय, रोहित तृतीय रहे, 250 धावकों वाले 36-55 आयु वर्ग में सुशील वशिष्ठ प्रथम, ज्ञान सिंह द्वितीय, रविंद्र तृतीय रहे, सौ से अधिक धावकों वाले 56 से अधिक आयु वर्ग में शिव सिंह प्रथम, सुरेश द्वितीय, डा. नरेंद्र गुप्ता तृतीय रहे। महिला वर्ग में 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग में हेमरानी प्रथम, बबिता  द्वितीय, वीरवती तृतीय रहीं। सभी विजेताओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया।


हाफ मैराथन में बुजुर्गों ने उत्साह दिखाया। चंदौसी को हरा भरा बनाने के लिए सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। गंदगी नहीं करने और न ही करने देने के लिए प्रेरित किया। डा. गिरिराज किशोर गुप्ता, डा. शिवशंकर लाल, चौधरी शिव सिंह, अशोक अग्रवाल, उमेश बंसल, इश्तयाक बेग, अरविंद गुप्ता, अनुराग भार्गव समेत बुजुर्ग दौड़कर प्रेरणा बने।



संगीता भार्गव, डा. मोनिका, डा. वंदना, डा. विदुषी, डा. प्रेमकांता, डा. सुधा चौधरी, रीना ग्रोवर, शीतल सूरी, बाला अरोरा, नूतन चौधरी, सरोज उपाध्याय, आशा सारस्वत, डा. पूनम चौधरी  ने हाफ मैराथन में अपनी जोशीली प्रस्तुति से समाज को प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed