फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer shot dead in pawasa

पंवासा में किसान की गोली मारकर हत्या

Wed, 01 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 01 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
farmer shot dead in pawasa
क्राइम
खेत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बहजोई थाना क्षेत्र के गांव दिलगौरा की है। गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस के लिए हत्या गुत्थी उलझी हुई है। किसान कल्यान सिंह रामसेवक अपने मक्के के खेत पर थे। मचान पर कल्यान सिंह पत्नी विरमा देवी सो रही थी, जबकि वह नीचे सो रहे थे। रात्रि में करीब दो बजे कुछ लोग आए और कल्यान सिंह पर गोली चला दी।
विज्ञापन


गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी विरमा देवी ने टार्च जलाकर उनकी ओर देखा तो हत्यारे उन्हें धमकाते हुए भाग गए। इसके बाद परिजन कल्यान सिंह को लेकर बहजोई को सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना रात में ही पंवासा पुलिस चौकी और बहजोई थाने को दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने मौके का दौरा किया। पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
विज्ञापन


इस घटना के संबंध में बहजोई थाने में कल्याण के बेटे मुकेश ने दर्ज कराई है। इसमें वीरेश पुत्र सोमपाल, हरिओम पुत्र महावीर, जोगेंद्र पुत्र श्यामलाल व सत्यवीर पुत्र कल्याण चार लोगों को नामजद किया गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed