फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   every hour murderer changed the location.

हर दो घंटे के बाद लोकेशन बदल रहा हत्यारोपी

Mon, 17 Sep 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Mon, 17 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन

चंदौसी। सपा नेता चंद्रपाल माली की हत्या का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पिछले चौबीस घंटे से हर दो - तीन घंटे बाद आरोपी अपना ठिकाना बदल रहा है। मुरादाबाद, बदायूं जिले में भी पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें दीं, लेकिन बताया गया कि वह आधा घंटे पहले ही निकल चुका है। पुलिस लगातार उसकी लोकेशन व मिल रहीं सूचनाओं के आधार पर हर संभावित ठिकाने पर उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

शहर के नई बस्ती हनुमान गढ़ी मोहल्ला निवासी सपा नेता चंद्रपाल माली की शुक्रवार की शाम को उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की रिपोर्ट उसकी पत्नी सोनी व उसके प्रेमी दिलीप ठाकुर के खिलाफ दर्ज है। पत्नी तो गिरफ्तार हो चुकी है। लेकिन हत्या के तीसरे दिन भी मुख्य हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर है। हालांकि पुलिस पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर दबाव है। क्योंकि इस मामले में शासन स्तर से भी जानकारी की गई है। पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में संभल के साथ साथ मुरादाबाद व बदायूं जिले में भी आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिशें दी हैं। दो स्थानों पर पुलिस सिर्फ आंधे घंटे विलंब से पहुंची, उससे पहले ही हत्यारोपी वहां से निकल गया। हालांकि पुलिस लगातार उसकी सुरागरशी में जुटी है। कोतवाली प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि वह लगातार भाग रहा है, अपनी लोकेशन भी लगातार बदल रहा है। शीघ्र ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।  
विज्ञापन


मम्मी की याद तो आ रही है लेकिन जाएंगे नहीं
चंदौसी।  मैने अपने पिता को गोली मारते नहीं देखा, लेकिन जब फायर की आवाज सुनकर वह बाहर निकला तो अंकल उमेश (नौकर) मम्मी को धक्का दे रहे थे। मेरी मम्मी-पापा ने कभी मुझे अकेला नहीं छोड़ा, लेकिन तीन दिन से ना तो पापा मिले और ना ही मम्मी। पिता तो अब नहीं हैं लेकिन मम्मी की भी बहुत याद आ रही है। इसके बाद भी मैं उनके पास जाऊंगा नहीं। यह कहना है कि मृतक सपा नेता के दस वर्षीय पुत्र का। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह डरा और सहमा हुआ है, क्योंकि शुक्रवार को जब सपा नेता चंद्रपाल माली की हत्या की गई तो वह घर में ही ट्यूशन पढ़ रहा था। फायर की आवाज सुनकर तत्काल ही बाहर निकला तो हत्यारोपी तो भाग निकला लेकिन नौकर उमेश, हत्यारोपी को छुड़ाने के लिए लिपटी सोनी से खुद छुड़ाने की कोशिश कर रहा था।  चंद्रपाल माली नीचे गिरकर तड़प रहा था। वह अपने पापा के पास भी दौड़ कर पहुंचा लेकिन तभी सपा नेता ने दम तोड़ दिया। रक्तरंजित पापा को देखकर बालक सहम गया। काफी भयभीत भी है। रविवार को तीसरे दिन कुछ सामान्य होने पर उसने बताया कि मेरे पापा को गोली किसने मारी यह उसने नहीं देखा। जब वह बाहर निकला तो उमेश अंकल मम्मी को धक्का दे रहे थे। पापा नीचे पड़े थे, खून निकल रहा था। सब कहते हैं कि पापा को दिलीप अंकल ने मारा है। मेरी मम्मी ने भी दिलीप अंकल का साथ दिया, इसलिए मैं मम्मी के पास नहीं जाऊंगा। मुझे मेरी मम्मी ने कभी अकेला नहीं छोड़ा, उनकी याद बहुत आती है, उनके साथ मैं पुलिस अंकल के साथ भी गया था, पुलिस अंकल से कहा था कि मेरी मम्मी को छोड़ दें, लेकिन उन्होंने छोड़ा नहीं। मैं अपने चाचा, दादा दादी के साथ ही रहूंगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed