{"_id":"581a49624f1c1bc032437267","slug":"dushkarm-ka-aarop-lagaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दलित किशोरियों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दलित किशोरियों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर सीओ और पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए। किशोरियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का एक दलित परिवार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वह दिवाली पर गांव आया था। उनकी पंद्रह वर्षीय बेटी अपनी बुआ (17 वर्ष) के साथ मंगलवार की रात करीब आठ बजे शौच के लिए गांव से बाहर खेत पर गई थी।
दोनों देर रात तक घर नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई। पूरी रात तलाश जारी रही। बुधवार को तड़के करीब तीन बजे दोनों किशोरियां बदहवास अवस्था में घर पहुंचीं। परिजनों को उन्होंने बताया कि गांव के बाहर चार युवकों ने मुंह दबाकर उन्हें अगवा कर लिया।
विज्ञापन
दो युवक ढाटा बांधे थे। गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में ले गए। वहां ढाटा बांधे युवक बाहर खड़े रहे। दो युवकों ने दोनों किशोरियों से दुष्कर्म किया। रात करीब तीन बजे चारों युवक उन्हें गांव के किनारे पर छोड़कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
हालांकि ढाटा बंद युवकों के दूर खड़े रहने, एक युवक द्वारा एक ही किशोरी से दुष्कर्म करने, गांव के किनारे तक छोड़कर जाने की बात पर कई सवाल भी उठे लेकिन बात दुष्कर्म की थी, इसलिए ग्रामीणों व परिजनों का गुस्सा स्वाभाविक था। बुधवार को सुबह दस बजे परिजन कुढ़ फतेहगढ़ थाने पहुंचे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस में भी खलबली मच गई।
किशोरियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए चंदौसी भेजा गया है। जहां डाक्टर ने स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश बाबू यादव ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। किशोरियों को लेकर खेत पर भी पहुंचे लेकिन किशोरियां सही खेत की जानकारी नहीं दे सकीं, उनका कहना था कि उनका मुंह दबा था, वह ठीक से नहीं देख सकी। लेकिन देर शाम एक खेत में दो स्थानों पर पुआल बिछा मिला।
गुन्नौर। गांव की युवती मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर के निकट ही अपने घेर पर पशुओं को चारा काटने गई थी। वहां गांव का ही एक मनचला युवक पहले से ही खड़ा था। युवती को देखते ही वह फब्तियां कसने लगा। युवती वहां से जाने के लिए जल्दी-जल्दी काम निपटाने लगी। लेकिन युवक उसके नजदीक आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बुधवार को परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किशोरियों ने दुष्कर्म की बात कही तो तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू करा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें गठित कर दी गई हैं। मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। न्यायालय में बयान कराए जाएंगे। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।
- बालेंदु भूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक संभल।