फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dukandar se loot

दुकानदार को गोली मारकर 1.8 लाख लूटे

Wed, 31 Aug 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 31 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

रोजाना की तरह वह अपनी दुकान पर था। रविवार की रात 8.30 बजे के करीब एक बाइक पर सवार तीन चार लोग आए। इन लोगों ने उससे रंगदारी मांगी। जब जुबैर ने विरोध ने किया तो गोली चलाई। जुबैर गोली लगने के बाद जान बचाने के लिए भागा। 
बदमाश उसके पीछे दौड़े और एक और फायर किया। दो गोलियां लगने के बाद वह गिर गया। बदमाश उसकी दुकान से 1.80 लाख लूटकर भाग गए। मोहल्ले में गोली चलने की घटना से अफरातफरी भरा माहौल हो गया। लोग दुबक गए। दहशत फैल गई। तत्काल कोतवाली की पुुलिस को खबर दी गई। 
विज्ञापन



परिजनों के संग मोहल्ले के लोग घायल दुकानदार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। परिजन उसे मुरादाबाद के कासमास अस्पताल ले गए हैं। जहां उसे भर्ती कराया गया है। गोली मारने वालों में एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन नाम सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

पुलिस पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर रही है लेकिन प्रथम दृष्टया यह मामला रंजिश में गोली मारने का है। पीड़ित पक्ष ने जिन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है उनमें एक भूरा कुंजा भी है। भूरा कुंजा की बहन को भगा ले जाने का मामला कोतवाली में दर्ज है। भूरा कुंजा को शक था कि उसकी बहन के मामले में जुबैर का सहयोग रहा है। पुलिस को सूचना मिली है कि इसी रंजिश में गोली मारी गई है। पुलिस इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। फिलहाल आरोपियों के घर दबिश दी गई है। वे घर से भागे हुए हैं।- कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक।

दो महिलाओं के दिनदहाड़े लूट, दो आरोपी पकड़े गए
संभल/सौंधन। जिले में महिलाएं असुरक्षित हैं। आए-दिन अपराध हो रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे सरकारी दावे फेल हो रहे हैं। शहर संभल के चंदौसी चौराहे पर दोपहर में महिला की चेन लूटी गई। वहीं बहजोई थाना क्षेत्र के कैलादेवी इलाके में महिला के कुंडल और जेवर उतर वाए गए हैं।

दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कैलादेवी पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम वमनपुरी कला और चकरपुर के बीच रविवार को शाम चार बजे वमनपुरी निवासी मोहरकली को बाइक सवार बदमाशों ने लूटा है। वह अपने खेत में बने बोंगे से भूसा लेने के लिए गई थी। रास्ते में पल्सर पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उस पर तमंचा तान दिया और उसके जेवर उतरवा लिए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। तीनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया लेकिन मारपीट और खींचतान के बीच तीनों के तीनों भाग गए। ग्रामीणों ने थाना पुलिस और चौकी पुलिस को सूचना दी। 


संभल में लुटेरों  के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। चंदौसी चौराहे पर पुलिस पिकेट के करीब ही  बदमाशों ने दिन-दहाडे हसनपुर की एक महिला से चेन लूट ली। घटना के बाद तत्काल पुलिस दौड़ी लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं हाथ नहीं आया। लुटेरे बाइक पर सवार थे। महिला सिरसी में अपने मामा के यहां आई थी और सिससी से संभल होते हुए हसनपुर जा रही थी। संभल के चंदौसी चौराहे पर जब वह उतरी तब यह वारदात हुई है।


मौके से मिली जानकारी के मुताबिक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी गई और उसका पर्स छीना गया है। पर्स में 1200  रूपये रखे हुए थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है वह घटना की जानकारी करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed