फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   district head office

स्थल चयन के प्रस्ताव पर आज निर्णय के आसार

Mon, 11 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 11 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के लिए रहमापुर के गैरआबाद मजरे में जमीन देखी जा चुकी है। उन खेतों का नंबर और नक्शा बना लिया गया है जहां पर डीएम और एसपी के कार्यालयों के साथ साथ कलेक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय की स्थापना की जानी है। प्रस्तावित जमीनों के नक्शों का मंडलायुक्त के समक्ष कंप्यूटर के माध्यम से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन किया जाएगा।
विज्ञापन



संभल जिले का जिला मुख्यालय पंवासा में तय किया गया है। पंवासा के दो गैरआबाद मजरे हैं जहां पर जिला मुख्यालय बनाया जाना प्रस्तावित है। जिला मुख्यालय के लिए जमीन तलाशने का काम 15 दिन से चल रहा है। इसमें चकबंदी विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी संयुक्त तौर पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन



रहमापुर के रकबे में पुलिस कार्यालय के करीब में ही पुलिस लाइन बनाने का प्रस्ताव है। यदि कोई आपत्ति नहीं हुई तो रहमापुर में पुलिस लाइन और पुलिस आफिस आसपास ही कलेक्ट्रेट बनेगी। अन्य सरकारी जिला स्तरीय कार्यालयों के लिए जंगलपुर में जमीन देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जंगलपुर मजरे की जमीन में सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, जिला स्तरीय अदालतें बनाने का प्रस्ताव है। जमीन संबंधी प्रस्तावों के संबंध में निर्णय लिए 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे बैठक होगी। बैठक में मंडलायुक्त आएंगे। जिला मुख्यालय और उससे संबंधित कार्यालय बनाए जाने के संबंध में इसी बैठक में जमीनों का चयन किया जाएगा।



जमीन का सर्किल रेट इन गांवों में 37 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। यदि किसी किसान की एक हेक्टेयर जमीन ली गई तो उसे सर्किल रेट का चार गुना कीमत मिलेगी। यानी एक हेक्टेयर जमीन पर किसान 1.48 करोड़ रुपये मिलेंगे। पंवासा में एक हेक्टेयर जमीन में करीब 16 बीघे बनते हैं, यानी किसान को एक बीघा जमीन की कीमत 8 लाख रुपये से अधिक मिल सकती है। जमीन अधिग्रहण का अब कोई नियम नहीं है। जमीन सिर्फ बैनामे के माध्यम से खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed