{"_id":"955110186718c82f5b95467468e41516","slug":"dispute-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में विवाद के बाद वकील और व्यापारी आमने सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों में विवाद के बाद वकील और व्यापारी आमने सामने
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों में खेलने के दौरान विवाद हो गया। घटना रविवार को सुबह 10 बजे सीता रोड स्थित मैदान में हुई। विवाद के बाद दोनों पक्षों से लामबंदी शुरू हो गई। आरोप प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में ही एक पक्ष से व्यापारी और दूसरे पक्ष से अधिवक्ताओं में नोकझोंक हो गई। विवाद गहराने के बाद हंगामा होने लगा।
बच्चों के विवाद के बाद व्यापारी और अधिवक्ता आमने सामने आ गए। कोतवाली पहुंचे दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे थे। अचानक आपस में कहासुनी के बाद हंगामा होने लगा। आपस में भिड़ते देख कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
एक पक्ष से व्यापारी नेता अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि उनका भांजा सुशांत पुत्र रामकिशोर मैदान में अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। तभी मैदान से भगाने के उद्देश्य से दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने ईंट फेंकनी शुरू कर दी। सुशांत के बड़े भाई रजत ने विरोध किया तो मारपीट हो गई।
विज्ञापन
उधर दूसरे पक्ष से अधिवक्ता अनिल कुमार तुरैैहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे संजय को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। संजय ने घर के नजदीक मैदान में कुछ बच्चों को क्रिकेट खेलने से मना किया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह यादव ने बताया कि घटना की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।