{"_id":"e2f21f6829ef2ac56976691ae5880746","slug":"deepawali-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपों की रोशनी से रोशन हुए घर द्वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीपों की रोशनी से रोशन हुए घर द्वार
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के उपलक्ष्य में घर घर धन की देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और श्रीगणेश का विशेष पूजन हुआ। सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थना की गई। दीपों का त्योहार दीपवली शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। अपने शुभचिंतकों के घर जाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं गईं। विधि विधान से पूजन के बाद दीये रोशन किए गए।
आकर्षक आतिशबाजी की रंगबिरंगी रोशनी से आकाश का नजारा देखते ही बना। दिवाली के मौके पर घर-घर में लक्ष्मी पूजन किया गया। सुख समृद्धि और धन धान्य की कामना के लिए लक्ष्मी जी के संग विध्नहर्ता गणेश और धन धान्य के भगवान कुबेर की पूजा की गई। बुधवार की सुबह से ही घरों में पूजन की तैयारियां की गईं थीं।
घरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने घर में देर शाम पूजन किया। दीए और मोमबत्ती जलाकर रोशनी की गई। बच्चों ने आतिशबाजी छोड़कर आनंद लिया। युवाओं ने भी खूब मस्ती की। बच्चों के साथ आतिशबाजी का बड़ों ने भी आनंद लिया। दीपावली के अवसर पर बाजारों में खूब भीड़ भाड़ रही। रात भर आतिशबाजी छोड़ी गई।