फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   deep utsav

धूमधाम के साथ मनाया गया दीपोत्सव पर्व

Mon, 09 Nov 2015 12:31 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
deep utsav
संस्कार भारती के तत्वावधान में रविवार को सीता रोड स्थित साहू झुन्नीलाल की धर्मशाला में धूमधाम से दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को दीपावली के रंग में रंग दिया। उपस्थित जनसमूह ने एक दूसरे को दीपोत्सव की अग्रिम बधाई देकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन



शुभारंभ मां सरस्वती व भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर हुआ। पारिवारिक परिचय में बच्चों ने लोक नृत्य, गीत, संगीत और काव्य पाठ की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं और पुरुषों ने भी गीत, संगीत की प्रस्तुति से माहौल में रोमांच भर दिया।
विज्ञापन



संस्कार भारती के अध्यक्ष डा. राजीव लोचन शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पारिवारिक समरसता का गुण विकसित होता है। प्रभात कृष्णा, कवि जयशंकर दुबे, वैद्य ब्रजनंदन शर्मा, डा.टीएस पाल, महेश कठेरिया, प्रफुल्ल रंजन शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में आईपी शर्मा, रामसेवक शर्मा, सरोज उपाध्याय, डा. चित्रा अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, निशा अग्रवाल, लता वार्ष्णेय, मंजू, रेखा  शर्मा, नरेश पाल, एसएन मिश्रा, प्रवीण कुमार, आशीष अग्रवाल, सुरेंद्र पाल गुप्ता, शिव किशोर अग्रवाल, अरुण, अरविंद अग्रवाल, देवेंद्र, माया सागर, मिथलेश, सरोज शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed