{"_id":"f968054ed5679f1c32116f7e689089f6","slug":"death-in-sambhal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल का किशोर कलियर शरीफ की नहर में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संभल का किशोर कलियर शरीफ की नहर में डूबा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के रुकनुद्दीनसराय गांव निवासी किशोर शनिवार को कलियर शरीफ की नई वाली नहर में डूब गया। हादसा उस समय हुआ जिस समय वह नहर के किनारे बैठकर कपड़े धो रहा था। किशोर के नहर में डूबने की खबर मिलने पर उसके परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग कलियर शरीफ के लिए रवाना हो गए थे।
क्षेत्र के रुकनुद्दीन सराय गांव निवासी दिलशाद का पुत्र अनस (14) अपने बड़े भाई आरिफ के साथ कलियर शरीफ गया था। अनस नई वाली नहर के किनारे अपने कपड़े धो रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया। थोड़ी देर पानी में छटपटाने के बाद वह डूब गया।
आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। पास ही खड़े आरिफ को भी घटना की जानकारी हो गई। उसने फोन करके संभल में अपने परिवार वालों को घटना जानकारी दी। परिजन कलियर शरीफ पहुंचे और उसकी देर शाम तक तलाश कराते रहे।